13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यCM योगी ने बताया 71 साल के मिनिस्‍टर सुरेश खन्ना ने आखिर...

CM योगी ने बताया 71 साल के मिनिस्‍टर सुरेश खन्ना ने आखिर क्यों नहीं की शादी?

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वित्‍त मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना पर मजाकिया अंदाज में कटाक्ष किया। गैस सिलेंडर रिफिल करने के सिलसिले में सब्सिडी के वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में योगी की बातें सुनकर खन्‍ना समेत अन्‍य लोग हंस पड़े। सीएम ने अविवाहित 71 वर्षीय सुरेश कुमार खन्ना की ओर इशारा करते हुए चुटकी ली। उन्‍होंने कहा- ‘खन्ना जी यहां बैठे हैं। बेचारे! उन्हें पता था कि अगर त्योहारों के दौरान मेहमान आ गए और गैस सिलेंडर खत्म हो गया, तो यह शर्मिंदगी की बात होगी। भोजन और त्योहार के व्यंजन कैसे बनेंगे? इसीलिए लोग चिंता में रहते थे।’

योगी आदित्यनाथ ने कहा- ‘पहले स्थिति ऐसी थी कि गैस कनेक्शन या सिलेंडर मिलना लगभग असंभव था। बहुत से लोग जानते थे कि उन्हें गैस कनेक्शन नहीं मिलेगा और घर पर उन्हें बेलन से पीटा जाएगा। इसलिए, कुछ लोगों ने शादी ही नहीं करने का फैसला किया।’

‘पहले घर पर डांट खानी पड़ती थी’
मुख्यमंत्री ने याद किया कि कैसे गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए बाहर जाने वाले लोगों को या तो राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करने पर पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ता था या घर पर डांट खानी पड़ती थी। अगर आप नेता की तरह काम करने और सिलेंडर लेने की कोशिश करते थे, तो पुलिस आपको डंडों से पीटती थी। अगर ऐसा नहीं होता, तो आपको घर पर डांट पड़ती थी। दोनों से बचने के लिए कुछ लोग अविवाहित ही रहे।

हंसी नहीं रोक पाए सुरेश खन्‍ना
नौ बार विधायक रहे और वर्तमान में वित्त और संसदीय मामलों के मंत्री खन्ना इस टिप्पणी पर अपनी हंसी रोक नहीं पाए और कार्यक्रम में मौजूद बाकी लोग भी हंस पड़े। मुख्यमंत्री ने बुधवार को कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को सब्सिडी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत 1,890 करोड़ रुपये सब्सिडी के रूप में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे गए।

‘पहले गैस कनेक्‍शन रिश्‍वत देकर मिलता था’
यहां मुख्यमंत्री ने 10 महिला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। उन्होंने कहा,पहले गैस कनेक्शन रिश्वत देकर मिलता था, अब यह मुफ्त में मिल रहा है, होली और दिवाली पर सिलेंडर भी मुफ्त है। इस बार होली और रमजान एक साथ पड़ रहे हैं, इसका सभी को फायदा होगा। सभी त्योहार खुशी और उत्साह के साथ मनाएंगे।

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...