21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यCM योगी का जेवर के किसानों को तोहफा, अब 4300 रुपये मीटर...

CM योगी का जेवर के किसानों को तोहफा, अब 4300 रुपये मीटर के हिसाब से मिलेगा मुआवजा

Published on

लखनऊ,

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. जेवर के किसानों की जमीन अधिग्रहण के लिए मुआवजा राशि ₹3100/वर्गमीटर से बढ़ाकर किया ₹4300/वर्गमीटर किया गया है. लखनऊ में किसानों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को नियमानुसार ब्याज का भी भुगतान होगा और प्रभावित किसानों के व्यवस्थापन, रोजगार-सेवायोजन का भी पूरा प्रंबध किया जाएगा.

मुख्यमंत्री की घोषणा से खुश किसानों ने जय श्रीराम का नारा लगाकर आभार जताया और कहा कि अब यहां से वे अयोध्याधाम जाकर रामलला के दर्शन करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर दशकों तक अंधकार में डूबा रहा लेकिन अब विश्व पटल पर चमकने को तैयार है. अगले 10 वर्षों में देश का सबसे विकसित क्षेत्र जेवर बनने जा रहा है. पूरी दुनिया जेवर के किसानों की समृद्धि देखेगी.

सीएम ने कहाकि अप्रैल 2025 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा और आदरणीय प्रधानमंत्री इसका शुभारंभ करेंगे. जहां जमीन के लिए गोलियां चलती थीं, वहां किसान खुशी-खुशी भूदान कर रहे हैं. जेवर एयरपोर्ट के पास एमआरओ का भी विकास होगा. विमानों के मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉलिंग का वैश्विक ठिकाना जेवर बनेगा.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2040 तक 70 मिलियन यात्रियों की वार्षिक क्षमता वाला विशाल एयरपोर्ट होगा जेवर में होगा. जेवर एयरपोर्ट तक आरआरटीएस जाएगी. इसके लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा है. ईस्टर्न पेरीफेरल रोड, यमुना एक्सप्रेस वे, दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल से जेवर एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी होगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this