18.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यशादी का झांसा देकर सहकर्मी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने...

शादी का झांसा देकर सहकर्मी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Published on

ग्रेटर नोएडा,

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक महिला को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच कर रही है.

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी का नाम मोनू है. वो और पीड़ित महिला एक साथ एक फैक्ट्री में काम करते थे. इसी दौरान उनके बीच दोस्ती हो गई. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई. इसके बाद आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा. ये सिलसिला लंबे समय तक चला.

इसी बीच पीड़िता को पता चला कि आरोपी मोनू पहले से शादीशुदा है. उसके दो बच्चे हैं. उसने पीड़िता से ये बात छिपाई. इस सच को जानने के बाद पीड़िता आरोपी से दूरी बनाने लगी, तो वो उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. यहां तक कि उसे बदनाम करने की धमकी भी देने लगा. इस वजह से पीड़िता और मोनू के बीच विवाद बढ़ गया.

कासना थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी मोनू के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि मोनू को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

बताते चलें कि पिछले साल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 12वीं क्लास की एक छात्रा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था. बताया जा रहा है कि छात्रा बोर्ड की परीक्षा देने गई हुई थी. आरोपी मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की थी. उसने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए थे.

उसने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि किसी को बुलाया तो वो उसका वीडियो वायरल कर देगा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया था. बताया जा रहा है कि आरोपी शाहबेरी इलाके में रहता था. पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी बीते 29 फरवरी 2024 को परीक्षा देने जा रही थी. तभी वारदात हुई थी.

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...