10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकोटा में फिर काल के गाल में समाया कोचिंग स्टूडेंट, बिहार के...

कोटा में फिर काल के गाल में समाया कोचिंग स्टूडेंट, बिहार के छात्र ने किया सुसाइड, इस साल की 8 वीं घटना

Published on

कोटा:

कोटा से एक बार फिर मायूस करने वाली खबर सामने आई है। आज बिहार राज्य के नालंदा के रहने वाले कोचिंग स्टूडेंट ने मौत को गले लगा लिया। इस घटना ने एक बार फिर कोटा शहरवासियों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी। क्योंकि यह वक्त कोचिंग संस्थानों में स्टूडेंट्स के द्वारा दाखिला लेने का है। यह घटना जवाहर नगर थाना क्षेत्र में घटी है। स्टूडेंट के द्वारा सुसाइड करने की पुष्टि जवाहर नगर थाना प्रभारी राम लक्ष्मण गुर्जर ने की है।उनके मुताबिक मौत को गले लगाने वाला स्टूडेंट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए कोटा में रहकर कोचिंग कर रहा था। स्टूडेंट की पहचान हर्षराज शंकर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र भी महज साढे 17 साल बताई जा रही है । उल्लेखनीय है कि कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का यह आठवा मामला है।

क्यों उठाया ऐसा कदम, कारण फिलहाल नहीं आया सामने
जवाहर नगर थाना प्रभारी गुर्जर ने कहा कि स्टूडेंट हर्षराज शंकर ने ऐसा कदम क्यों उठाया? फिलहाल कुछ भी मालूम नहीं चल पाया। हॉस्टल के कमरे के पंखे के एंटी हैंगिंग डिवाइस लगी थी। अन्य चीज के फंदा लगाकर उसने जान दी। कमरे के अंदर तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हर्षराज शंकर यहां पर अपने चचेरे भाइयों के साथ रह रहा था। मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था। हर्षराज कोटा में अप्रैल 2024 से था।

कमरे का तोड़ा गेट
थाना प्रभारी गुर्जर ने कहा कि मृतक स्टूडेंट हर्षराज शंकर के चचेरे भाइयों के जरिए ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी। जैसे ही सूचना मिली थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। हॉस्टल के कमरे का गेट तोड़कर फंदे से मृतक हर्षराज को नीचे उतरा। शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस आगे की कार्रवाई परिजनों के आने के बाद करेगी। परिजनों के कोटा पहुंचने पर ही पोस्टमार्टम होगा।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...