10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्ययूपी में ठंड और कोहरे का कहर, बर्फीली शीतलहर के बाद स्कूलों...

यूपी में ठंड और कोहरे का कहर, बर्फीली शीतलहर के बाद स्कूलों की बदली टाइमिंग

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंडक पड़ रही है। साथ ही कोहरे ने भी आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी है। तड़के सुबह और रात के समय सड़कों पर कोहरे का कहर ऐसा असर दिख रहा है कि चंद कदम दिखने के बाद चारों ओर कोहरा ही कोहरा दिखाई पड़ता नजर आता है। इसी को देखते हुए यूपी में स्कूलों के खुलने का समय बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए आदेश के बाद प्रदेशभर में स्कूल खुलने का समय 10 बजे हो गया है।

इस संबंध में शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक, प्रदेश में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण स्कूलों का समय बदलने का निर्णय किया गया है। अब सुबह 10 बजे स्कूल खुलेंगे और 3 बजे स्कूलों की छुट्टी होगी। अभी तक सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक विद्यालय खुलते थे। शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव का यह आदेश प्रदेश के सभी बोर्डों के विद्यालयों पर अग्रिम आदेश तक लागू होगा।

वहीं बुधवार को लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने स्कूल-कॉलेजों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए थे। डीएम ने 6 जनवरी तक कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही इस आदेश में कहा गया था कि जिन परिषदीय और अन्य विद्यालयों में पहले से अवकाश घोषित है, वो अवकाश बना रहेगा। लेकिन जहां अभी छुट्टी नहीं घोषित हुई है उन स्कूल कॉलेजों में ये छुट्टियां लागू होगी। साथ ही 9 से 12 तक के सभी स्कूलों की टाइमिंग सुबह 10 बजे दोहपर 3 बजे तक कर दी गई थी

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this