17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यडिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने कलेक्टर ने डिजिटल बस को किया रवाना, पंचायतों...

डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने कलेक्टर ने डिजिटल बस को किया रवाना, पंचायतों को करेंगे डिजिटल साक्षर

Published on

— बच्चों और युवाओं को डिजिटल साक्षरता के साथ साइबर सेल की भी जानकारी दी जाएगी

सूरजपुर।

सूरजपुर में सक्षम डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत डिजिटल बस को जिले के कलेक्टर रोहित व्यास ने हरी झंडी दिखा कर संयुक्त कार्यालय से रवाना किया। इस डिजिटल बस को कम्प्यूटर के साथ डिजिटल लेश बनाया गया है जो जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के साथ पंचायतों में जाकर बच्चों और युवाओं को डिजिटल साक्षरता प्रदान करेगी साथ ही साइबर सेल की भी जानकारी देगी जिससे लोग साइबर ठगी से बच सके और जागरूक होंगे।

डिजिटल साक्षरता के रूप में मिलेगी मजबूती :
कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि पीएम दिशा के तहत् जिला प्रशासन की पहल से जिले के युवाओ को डिजीटल साक्षरता प्रदान हो और डिजीटल युग में सभी आगे बढ़े इसको लेकर इंडस टावर कंपनी द्वारा जिला प्रशासन को मिले इस सौगात के लिए कंपनी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब हर चीज डिजिटल हो रही है। जिसके लिए हर किसी को इसकी जानकारी होनी चाहिए। निश्चित ही इस प्रयास से जिले को डिजिटल साक्षरता के रूप में मजबूती मिलेगी और लोग ठगी से भी बच पाएंगे।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...