3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यबिहार में कांग्रेस का लगभग 50 सीटों पर फोकस, प्रदेश के नए...

बिहार में कांग्रेस का लगभग 50 सीटों पर फोकस, प्रदेश के नए प्रभारी बोले- दिल्ली की परिक्रमा मत लगाइए

Published on

नई दिल्ली/पटना

कांग्रेस ने उन राज्यों पर फोकस करना शुरू किया है, जहां उसका संगठन कमजोर हो चला है। इसमें यूपी के बाद अब बिहार पर तवज्जो दी जाएगी। दरअसल, दिल्ली के बाद कांग्रेस ने जहां एक ओर संगठन की मजबूती पर जोर देने की योजना बनाई है, वहीं कई राज्यों में अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने पर भी काम शुरू कर दिया, भले ही वहां पार्टी गठबंधन में है।

कृष्णा अलावरू ने कार्यकर्ताओं को क्या दिया संदेश?
इसी के मद्देनजर बिहार में कांग्रेस की ओर से प्रभार संभालने के लिए भेजे गए कृष्णा अलावरू ने अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं को जमीन पर जुट जाने की सलाह दी तो वहीं संकेत दिया कि वह बिहार में उन सीटों पर फोकस करें, जहां पार्टी के लिए जीत की संभावना सबसे ज्यादा है। सूत्रों के मुताबिक, अलावरू ने अपने नेताओं से कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी तकरीबन उन तीन दर्जन या 50 सीटों को चिन्हित करे, जिस पर कांग्रेस के लिए जीत की संभावना है।

केंद्रीय नेतृत्व ने मांगी लिस्ट
दरअसल, पार्टी की योजना है कि इन्हीं तीन दर्जन सीटों पर पार्टी पूरे दमखम से अपना फोकस करे। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश नेतृत्व से ऐसी सीटों की लिस्ट मांगी है। कांग्रेस का मानना है कि अगर पार्टी इन सीटों पर ढंग से चुनाव लड़ी तो बिहार में नीतीश कुमार-बीजेपी गठबंधन की हार हो सकती है।

उल्लेखननीय है कि कांग्रेस ने पिछली बार 2020 के चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह सिर्फ 19 सीट ही जीत पाई थी। तब माना गया था कि 75 सीटें जीतने के बाद भी आरजेडी-कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के चलते सत्ता से दूर रह गई। बता दें, 243 सीटों वाली असेंबली में सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 122 है।

दिल्ली की ‘गणेश’ परिक्रमा बंद करें: अलावरू
वहीं अलावरू ने कड़े शब्दों में नेताओं से कहा कि वे दिल्ली और पटना की ‘गणेश’ परिक्रमा बंद करें और अपने अपने इलाकों में जाकर बूथ और जिले स्तर पर काम करें। बूथ को मजबूत करें। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कहा गया कि आप लोग अपने मुद्दे खासकर टिकट के लिए दिल्ली दौड़ना बंद करें, जो कुछ भी होगा, वह यहीं से तय होगा।

बिहार में नेताओं को अलावरू ने किया आश्वस्त
कहा जाता है कि अलावरू ने बिहार में नेताओं को आश्वस्त किया कि उन्हें जो चाहिए, वह उन्हें बताया जाए। वह काम करा कर देंगे। उनका कहना था कि संगठन की मजबूती के लिए केंद्रीय नेतृत्व से जो मदद चाहिए, वह मिलेगी। चाहे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की मदद चाहिए या फिर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की। जब उन्हें बुलाया जाएगा या काम होगा, वे उपलब्ध रहेंगे। वैसे खरगे का भी बिहार दौरा होना है। आने वाले समय में राहुल गांधी के दौरे भी बढ़ेंगे।

गौरतलब है कि नए प्रभारी ने बिहार में नेताओं को जहां आपसी गुटबाजी दूर करने का संदेश दिया, वहीं उन्होंने कहा कि आपसी खुसूर-पुसूर बंद होनी चाहिए। बताया जाता है कि पार्टी की ओर से नेताओं को सोच समझ कर बयान देने के लिए भी कहा गया है।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...