5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यगुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी को 6 महीने जेल...

गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी को 6 महीने जेल की सजा

Published on

अहमदाबाद

गुजरात व‍िधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक जिग्नेश मेवाणी समेत 18 अन्य लोगों को छह महीने जेल की सजा सुनाई है। अहमदाबाद की एक अदालत ने शुक्रवार को जिग्नेश मेवाणी और अन्य को दंगा भड़काने और गैरकानूनी तरीके से भीड़ जमा करने के 2016 के मामले में फैसला सुनाया। यह मामला मेवाणी और उनके सहयोगियों की ओर से एक सड़क को जाम करने से जुड़ा था। दरअसल गुजरात में व‍िधानसभा चुनाव इसी साल द‍िसंबर में होने की संभावना है।

17 अक्‍टूबर तक की मोहलत
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पीएन गोस्वामी ने मेवाणी और अन्य पर जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा उनकी सजा को 17 अक्टूबर तक के लिए निलंबित कर दिया ताकि वे अपील दायर कर सकें।

क्‍या है मामला
कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी ने साल 2016 में गुजरात यूनिवर्सिटी के पास रास्ता रोको आंदोलन क‍िया था। जो क‍ि यूनिवर्सिटी के कानून विभाग का नाम डॉ बाबासाहेब आंबेडकर भवन रखने की मांग को लेकर था। गुजरात पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैरकानूनी तरीके से एकत्र होना) और 147 (दंगा) के साथ-साथ कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई।

दूसरी बार हुई सजा
2016 के मामले से पहले जिग्नेश मेवाणी के ख‍िलाफ एक दूसरे मामले में मई में भी सजा सुनाई है। यह दूसरा मौका है क‍ि जब कांग्रेस नेता को कोर्ट से सजा हुई है। इससे पहले मेहसाणा में बिना इजाजत रैली करने के लिए मेवाणी को तीन महीने की सजा हुई थी।

मई में किस मामले में हुई थी सजा?
विधायक जिग्नेश मेवाणी, एनसीपी की नेता रेशमा पटेल, सुबोध परमार पर रैली करके सरकारी नोटिफिकेशन का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। रेशमा पटेल राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं। ऊना में दलितों की पिटाई का मामला सामने आने के बाद 12 जुलाई 2017 को ‘आजादू कूच’ नाम से मेहसाणा के पास बनासकांठा में रैली निकाली गई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...