10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान का काल बने राफेल को खिलौना बताकर बुरा फंसे कांग्रेस UP...

पाकिस्तान का काल बने राफेल को खिलौना बताकर बुरा फंसे कांग्रेस UP चीफ अजय राय, सेना का मजाक उड़ाने के लिए FIR

Published on

वाराणसी

भारत के राफेल विमान को खिलौना बताने और उस पर नींबू-मिर्चा लटकाने वाले कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मुसीबत बढ़ गई है। वाराणसी में अजय के खिलाफ देश की एकता को ठेस पहुंचाने और गलत अफवाह के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक हिंदूवादी संगठन से जुड़े नेता ने यह शिकायत दर्ज कराई है।

वाराणसी के चेतगंज थाने में अजय राय के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज हुआ है। एसीपी गौरव कुमार के अनुसार कांग्रेस नेता के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अजय राय के खिलाफ सेना के लड़ाकू विमान राफेल का माखौल उड़ाने के साथ ही उस पर नींबू मिर्चा लटकाने के आरोप में केस पंजीकृत किया गया है।

वाराणसी निवासी राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 5 मई को अपने संगठन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठा था तभी सूचना मिली कि अजय राय ने एक खिलौना विमान पर नींबू मिर्च लटका कर मीडिया के सामने बयान दिया है। इस बयान से ना केवल भारतीय सेना का उपहास हुआ है, बल्कि राष्ट्र की एकता को भी ठेस पहुंचा है। पाकिस्तानी मीडिया ने भी इसे लेकर भारत पर चर्चा की।

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसके बाद यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के सुर बदल गए। पहले उन्होंने हमले का जवाब देने में देरी का आरोप लगाया था। उन्होंने राफेल विमान का डमी मॉडल लेकर उस पर नींबू-मिर्च बांधकर तंज कसा था। अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्होंने सेना की तारीफ की और कहा कि देश को उन पर गर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में पूरा देश सरकार के साथ है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...