8.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यकांग्रेस वर्कर ने स्वर्ण मंदिर में पहनी जगदीश टाइटलर की फोटो वाली...

कांग्रेस वर्कर ने स्वर्ण मंदिर में पहनी जगदीश टाइटलर की फोटो वाली टीशर्ट, विवाद गर्माया

Published on

अमृतसर

पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ता करमजीत सिंह गिल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह जगदीश टाइटलर की तस्वीर वाली टीशर्ट पहने हुए स्वर्ण मंदिर में दिख रहे हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है। एसजीपीसी ने इसे उकसावे वाली हरकत मानते हुए कड़ी निंदा की है। एसजीपीसी के मुखिया हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि जगदीश टाइटलर सिख दंगों के मुख्य आरोपी थे और उन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता।

अमृतसर पुलिस ने मामले में करमजीत सिंह गिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि यह पूरी तरह से एक सुनियोजित साजिश है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस का एक नेता इस तरह की हरकत गुरुद्वारे में करता है तो यह सोची-समझी साजिश लगती है। करमजीत सिंह गिल कांग्रेस एससी सेल के चेयरमैन हैं और पहले भी विवादों में आ चुके हैं।

सिख भावनाओं को आहत करने का आरोप
धामी ने कांग्रेस को भी सिख विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ने एक बार फिर सिखों की भावनाओं को आहत किया। एसजीपीसी मुखिया ने कहा कि स्वर्ण मंदिर में दुनिया भर के सिखों और अन्य लोगों की आस्था है। ऐसे में यहां जगदीश टाइटलर की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनना भावनाएं भड़काने जैसा है। करमजीत सिंह गिल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। ऐसे में उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Latest articles

राजधानी में बदमाशों ने पुराने केस में समझौता न करने पर युवक का कान काटा, गर्दन पर भी किए वार

भोपाल राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नूर महल रोड पर गुरुवार रात बदमाशों ने...

भीषण सड़क हादसा बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

भोपाल बैरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को...

रोड एक्सीडेंट में असिस्टेंट मैनेजर की मौत पर 1.13 करोड़ का मुआवजा, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

भोपाल भोपाल की एक अदालत ने सड़क दुर्घटना के एक गंभीर मामले में मृतक के...

टीईटी की अनिवार्यता पर एमपी में रार: डेढ़ लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट, सड़कों पर उतरे शिक्षक

भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए 'शिक्षक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...