6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यभारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेसियों ने 2000 मांगे, 500 दिया तो...

भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेसियों ने 2000 मांगे, 500 दिया तो सब्जियां फेंक दीं

Published on

कोल्लम

केरल के कोल्लम में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए 2000 रुपये नहीं देने पर एक दुकानदार को धमकी देने का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक एस फवाज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर तौल मशीनों को नुकसान पहुंचाने और सब्जियां फेंकने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह इस यात्रा के लिए 500 रुपये दे पाने में ही सक्षम थे।

एस फवाज ने कहा, ‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक गुट दुकान पर आ पहुंचा। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के लिए चंदा मांगा। मैंने इसके लिए 500 रुपये दे दिए, लेकिन वे 2000 रुपये की मांग कर रहे थे। मैं इतना पैसा नहीं दे सका तो उन्होंने तौल मशीनों को नुकसान पहुंचाया और सब्जियां फेंक दीं।’

कांग्रेस ने तीन कार्यकर्ताओं को किया सस्पेंड
कांग्रेस ने इस मामले पर तत्काल ऐक्शन लेते हुए पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है। कांग्रेस की केरल यूनिट के अध्यक्ष के सुधाकरण ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे हमारी विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं और ऐसे बर्ताव को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी स्वेच्छा से छोटे चंदों के जरिए क्राउडफंडिंग कर रही है, यहां दूसरों की तरह कॉर्पोरेट डोनेशन नहीं है।

काजू उद्योग के श्रमिकों से राहुल गांधी की आज बातचीत
कांग्रेस नेताओं ने एक दिन के विश्राम के बाद राज्य में कोल्लम जिले के पोलायाथोदु से भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को फिर शुरू की। सीनियर नेता जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी जिले के नींदाकारा में कुछ देर के लिए ठहरेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘एक दिन के आराम के बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज सुबह पौने सात बजे कोल्लम से फिर से शुरू हुई। आज सुबह 13 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और इसके बाद नींदाकारा में समुद्र तट पर कुछ देर का ठहराव होगा। काजू उद्योग से जुड़े श्रमिकों, काजू उद्यमियों, श्रमिक संघों और आरएसपी और फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं के साथ दोपहर में बातचीत होगी।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...