8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यमुझे बदनाम करने का षडयंत्र... बेटियों के TET सर्टिफिकेट में गड़बड़ी के...

मुझे बदनाम करने का षडयंत्र… बेटियों के TET सर्टिफिकेट में गड़बड़ी के आरोप पर बोले अब्दुल सत्तार

Published on

पुणे

शिवसेना के बागी विधायक अब्दुल सत्तार की तीन बेटियों और एक बेटे का नाम उन 7,880 उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल है जिन्हें शिक्षक अर्हता परीक्षा (टीईटी) 2019-20 में कथित कदाचार के सिलसिले में अयोग्य करार दिया गया है। इन पर रोक लगा दी गई थी। पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में मंत्री रहे अब्दुल सत्तार ने कहा कि वह इस बात की जांच की मांग करेंगे कि कैसे उनकी दो बेटियों के नाम सूची में आए जबकि वे तो यह परीक्षा पास भी नहीं कर पाई थीं। उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा इस परीक्षा में कभी शामिल ही नहीं हुआ। हालांकि अपनी तीसरी बेटी के विषय में वह जवाब देने से बचते नजर आए। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएससीई) ने बीते बुधवार को कहा था कि उसने 7,880 उम्मीदवारों को टीईटी, 2019 के अंकपत्र में छेड़छाड़ में उनकी संलिप्तता को लेकर अयोग्य ठहरा दिया है।

‘लिस्ट में कैसे आए बच्चों के नाम?’
परिषद के अनुसार, 7,880 उम्मीदवारों में से 7,500 ने अंतिम परीक्षा के परिणाम में खुद को ‘पात्र’ दिखाने के लिए पैसे देकर परिणाम में कथित रूप से छेड़छाड़ की जबकि 293 अभ्यर्थियों ने अंतिम परीक्षा के बाद स्वयं को पात्र उम्मीदवार दर्शाते हुए फर्जी प्रमाण हासिल किए।

औरंगाबाद जिले के सिल्लोड से विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा, ‘मेरी दो बेटियां (हीना कौसर अब्दुल सत्तार शेख और उज्मा नाहिद अब्दुल सत्तार शेख) जनवरी, 2020 में टीईटी परीक्षा में शामिल हुईं। मेरा बेटा एलएलबी कर रहा है। वह परीक्षा में शामिल भी नहीं हुआ। मेरी दो बेटियां परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाईं और वे अपात्र हैं। हमारे पास यह दर्शाने के लिए प्रमाणपत्र हैं कि वे अपात्र हैं। मैं इस बात की जांच की मांग करूंगा कि कैसे उनके नाम सूची में आए।’

‘मेरी बेटियों की सैलरी रुक गई’
सत्तार की दो बेटियां उनसे संबंधित एजुकेशन सोसाइटी में काम करती हैं। विधायक ने सवालिया लहजे में कहा, ‘चूंकि मेरी दो बेटियां अपात्र थीं, इसलिए उनकी तनख्वाह रुक गई है। यदि वे पात्र होतीं तो क्या उन्होंने चार साल से शिक्षण संस्थान से लाभ (तनख्वाह) नहीं लिया होता।’

अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच से वे लोग बेनकाब होंगे जिनका इस फर्जी सूची के पीछे हाथ है। उनसे जब उनकी तीसरी बेटी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह कहते हुए सीधा जवाब नहीं दिया कि यह फर्जी मामला है।यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी तीन बेटियां परीक्षा में शामिल हुई थीं, विधायक ने कहा कि उनकी बेटियां शादीशुदा हैं। उन्होंने कहा, ‘वे अलग रहती हैं और मैं इस बात पर नजर नहीं रख सकता कि वह (तीसरी बेटी) किस परीक्षा में बैठी।’

परीक्षा में फिर शामिल होने पर रोक
इस सवाल पर कि क्या उनकी बेटियां अब भी शिक्षण संस्थान में काम करती हैं, उन्होंने कहा, ‘यह मेरा शिक्षण संस्थान है और यदि वे बिना किसी पारिश्रमिक के काम करना पसंद करती हैं तो मैं क्या करूं। हमारे पास प्रमाणपत्र हैं जिन पर लिखा है कि वे अपात्र हैं। मैं नहीं जानता कि वे कैसे पात्र हो गईं। हमने सूची में उनके नाम देखे और तब हमने जांच की मांग की।’ एमएससीई की आयुक्त शैलजा दरादे ने कहा था कि पुलिस जांच में पाया गया कि 7,880 अभ्यर्थी 2019-20 टीईटी में कदाचार में शामिल पाए गए और पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर इन सभी उम्मीदवारों को अयोग्य ठहरा दिया गया और उनके इस परीक्षा में फिर शामिल होने पर रोक लगा दी गई।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....