11.2 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यहरदोई में राजधानी एक्सप्रेस और काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस को डिरेल करने की...

हरदोई में राजधानी एक्सप्रेस और काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश, बड़ा हादसा होने से बचा

Published on

हरदोई

उत्तर प्रदेश के हरदोई में अराजकतत्वों ने ट्रेनों को डिरेल करने की साजिश को लोको पायलट ने अपनी सजगता से फेल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर रेल, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी पहुंच गए। जांच एजेंसियों ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दलेलनगर उमरताली के बीच किलोमीटर संख्या 1129/14 पर ट्रेनों को डिरेल करने की दो कोशिशें की गई।

पहली कोशिश सोमवार शाम लगभग 5:45 बजे लखनऊ की ओर जा रही 20504 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की गई। अराजकतत्वों ने डाउन ट्रैक पर लकड़ी का गुटका और रेलवे ट्रैक को अर्थिंग देने वाले लोहे के तार को ट्रैक पर रखकर ट्रेन डिरेल करने की साजिश रची थी। राजधानी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने दूर से इसको देख लिए और ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका लिया। फिर ट्रैक पर रखे अर्थिंग वायर और लकड़ी के गुटके को हटाकर रेल अधिकारियों को मामले की सूचना दी। इस दौरान लगभग 10 मिनट तक राजधानी एक्सप्रेस रास्ते में खड़ी रही।

काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश
वहीं राजधानी एक्सप्रेस के सकुशल गुजरने के बाद अराजकतत्वों ने पीछे आ रही 15044 काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश रची। हालांकि काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस के लोको पायलट की सूझबूझ से यह हादसा भी टल गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और रेलवे ट्रैक पर दोबारा रखे गए लकड़ी के गुटके लोहे के अर्थिंग वायर को हटाकर ट्रेन को लखनऊ की ओर ले जाया गया।

लोको पायलट ने मामले की जानकारी दलेलनगर स्टेशन मास्टर को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने ट्रैक की जांच कर शाम करीब 7:30 बजे ट्रैक को क्लियर किया गया। वहीं जीआरपी हरदोई के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, बालामऊ आरपीएफ के प्रभारी समेत स्थानीय रेल अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...