6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यविधायक जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल निलंबित, ड्यूटी से गायब...

विधायक जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल निलंबित, ड्यूटी से गायब होने पर DCP ने लिया एक्शन

Published on

मुंबई,

मुंबई में विधायक जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया. दरअसल, डीसीपी के औचक निरीक्षण के दौरान वह अपनी ड्यूटी से गायब पाया गया था. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी साझा की.

इसी महीने की 12 तारीख को बांद्रा पूर्व विधायक और पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी की निर्मल नगर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं. इस वारदात के बाद बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

हालांकि, विधायक ने हाल ही में क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त (DCP) दीक्षित गेदाम से मुलाकात की और अपनी सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी. डीसीपी गेदाम ने इसके बाद जीशान सिद्दीकी के घर जाकर उनकी सुरक्षा का जायजा लिया और पाया कि कांस्टेबल विशाल अशोक थांगे अपनी ड्यूटी से गायब हैं.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब जीशान सिद्दीकी किसी आधिकारिक उद्देश्य से अपने घर से निकल रहे थे, तब कांस्टेबल विशाल अशोक थांगे अपनी निर्धारित ड्यूटी स्थान पर नहीं थे. प्रारंभिक जांच के बाद कांस्टेबल थांगे को निलंबित कर दिया गया. उनके खिलाफ विस्तृत विभागीय जांच शुरू की गई है. संयोगवश, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनकी सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल श्याम सोनवणे को भी लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था.

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...