13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यनासिक कुंभ मेला शुरू होने से पहले ही नाम को लेकर विवाद,...

नासिक कुंभ मेला शुरू होने से पहले ही नाम को लेकर विवाद, अखाड़ों में मतभेद, जानें क्यों मचा घमासान

Published on

नासिक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 23 मार्च को हुए दौरे के बाद महाराष्ट्र के नासिक में वर्ष 2027 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों में तेजी आ गई है। लेकिन सिंहस्थ कुंभ से पहले इस विशाल मेले के नाम को लेकर मतभेद पैदा हो गए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान त्र्यंबकेश्वर अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने मांग की थी कि इस उत्सव को त्र्यंबकेश्वर-नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला कहा जाए। हालांकि नासिक नगर निगम मुख्यालय में अधिकारियों के साथ हाल ही में हुई बैठक के दौरान नासिक अखाड़ों के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि नाम नासिक कुंभ मेला ही रखा जाना चाहिए।

नासिक अखाड़ों के साधुओं और महंतों ने यह भी मांग की कि उन्हें राज्य सरकार के स्थापित किए जाने वाले सिंहस्थ कुंभ मेला प्राधिकरण में शामिल किया जाए। वहीं कुंभ के लिए 500 एकड़ से अधिक भूमि स्थायी रूप से आरक्षित की जाए।

क्या बोले डीएम
नाम से संबंधित मांगों के बारे में पूछे जाने पर नासिक के जिलाधिकारी जलज शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे से संबंधित जानकारी सरकार को सौंपी जाएगी और उनके निर्देशानुसार निर्णय लिया जाएगा।

गोदावरी नदी के तट पर होगा सिंहस्थ कुंभ
नासिक जिले में कुंभ मेला 14 जुलाई से 25 सितंबर 2027 के बीच गोदावरी नदी के तट पर आयोजित होगा है। यह 12 साल बाद आयोजित किया जाएगा। इससे पहले दिन में, महाराष्ट्र के जल संसाधन और आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने कुंभ की तैयारियों की समीक्षा के लिए त्र्यंबकेश्वर का दौरा किया। राज्य सरकार साधु-महंतों की विभिन्न मांगों को लेकर सकारात्मक है।

वहीं अखाड़े के प्रतिनिधियों ने कहा कि त्र्यंबकेश्वर में विशेषकर कुशावर्त क्षेत्र में संकीर्ण जगह को देखते हुए नर्मदा नदी के किनारे नए घाट बनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि नए कुंडों का निर्माण किया जाना चाहिए तथा सुविधाओं में वृद्धि की जानी चाहिए, जिसे महाजन ने सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...