9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यनोएडा में फिर लौटा कोरोना, बीते 6 महीने का टूटा रिकॉर्ड, स्वास्थ्य...

नोएडा में फिर लौटा कोरोना, बीते 6 महीने का टूटा रिकॉर्ड, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंताएं

Published on

नोएडा

दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना के मामले एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगे हैं। 4 अगस्त को पिछले 41 दिनों का रिकॉर्ड टूट गया था वहीं आज कोरोना के नए मामले बीते 6 महीने में सबसे ज्यादा हैं। कोरोना के बढ़ते ग्राफ ने लोगों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। गौतमबुद्धनगर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 201 नए संक्रमित मिले हैं, नए संक्रमितों में 20 स्कूल जाने वाले स्टूडेंट भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो फिलहाल 13 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जिसमें से 5 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं।

घटता रिकवरी रेट बना चिंता का विषय
नोएडा में एक ओर कोरोना के मामले जहां बीते 6 महीने में सबसे ज्यादा सामने आए हैं, वहीं घटता रिकवरी रेट स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। बात करें बीते 24 घंटे की तो कोरोना से 201 मरीज संक्रमित हुए है, वहीं इसके आधे यानी 105 लोग ही स्वस्थ हुए हैं। बता दें कि 5 फरवरी को 233 मरीज कोरोना संक्रमित मिले थे, इसके बाद बीते 24 घंटे में 201 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में फिलहाल पॉजिटिविटी रेड बढ़कर 9% हो गया है और रिकवरी रेट 50% ही रह गया है।

सीएमओ ने दिए निर्देश
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा ने जिला अस्पताल, चाइल्ड पीजीआई, सभी स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टर को कोरोना गाइडलाइन फॉलो करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के कोविड अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है, 13 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this