15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यहिंदी विरोध की शपथ के बीच महिला नेत्री का कंगन निकालता दिखा...

हिंदी विरोध की शपथ के बीच महिला नेत्री का कंगन निकालता दिखा पार्षद, Video वायरल

Published on

कुनूर,

तमिलनाडु में हिंदी विरोध की शपथ के दौरान अजीबोगरीब वाकया कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में DMK (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) पार्षद शपथ लेते समय एक महिला नेता के कंगन को निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने इसे मुद्दा बनाते हुए डीएमके पर तंज कसा और मामले को चोरी से जोड़ दिया. वीडियो को लेकर तमिलनाडु की राजनीति गरमा गई है.

दरअसल, डीएमके के कार्यकर्ता हिंदी भाषा के विरोध में शपथ ले रहे थे. वायरल वीडियो कुनूर (Coonoor) का बताया जा रहा है, जहां डीएमके के वार्ड सदस्य जाकिर हुसैन भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल थे. इस दौरान वीडियो में देखा जा सकता है कि जाकिर हुसैन महिला के हाथ से कंगन को उतारने की कोशिश करता है.

वहीं दूसरी महिला रोकने की कोशिश करती है. इस घटना को लेकर अन्नामलाई ने डीएमके पर निशाना साधा और मामले को चोरी से जोड़ दिया. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने X हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है.

अन्नामलाई ने लिखा- जाकिर हुसैन हिंदी विरोध के बीच एक महिला का कंगन चुराने की कोशिश कर रहे हैं. डीएमके और चोरी का संबंध कभी खत्म नहीं किया जा सकता.’ इस वीडियो को लेकर डीएमके की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. इस घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...