12.1 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमहागठबंधन में दरार? लालू की इफ्तार पार्टी में नहीं आए कांग्रेस के...

महागठबंधन में दरार? लालू की इफ्तार पार्टी में नहीं आए कांग्रेस के बड़े नेता, मुकेश सहनी भी गायब, पशुपति पारस दिखे साथ

Published on

पटना

बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए नेताओं की हर गतिविधि पर सबकी नजर है। इन दिनों रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टियों का दौर चल रहा है। नीतीश कुमार, लालू यादव और चिराग पासवान जैसे नेता इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। सोमवार को लालू यादव ने भी इफ्तार पार्टी दी थी। इस इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के बड़े नेता और मुकेश सहनी नहीं दिखे। इससे महागठबंधन में सब कुछ ठीक है या नहीं, इस पर सवाल उठ रहे हैं।

आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी पार्टी में शिरकत कर चुके हैं. केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस भी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए हैं.कांग्रेस पार्टी से नदारद दिखी. कोई भी कांग्रेस का नेता इफ्तार पार्टी में नहीं दिखे. इस इफ्तार पार्टी में मीडिया के एंट्री पर बैन है. मीडिया को सिद्दीकी आवास के बाहर ही रोक दिया गया है.

सीएम नीतीश कुमार को झटका
सीएम नीतीश कुमार को लालू यादव के इफ्तार पार्टी से झटका लगा है. क्योंकि लालू के इफ्तार पार्टी में मुस्लिम धार्मिक संगठनों के कई प्रमुख नेता पहुंचे हैं. यही मुस्लिम धार्मिक संगठनों ने हाल में सीएम नीतीश कुमार द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया था. लगभग सात मुस्लिम धार्मिक संगठनों ने सीएम नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी का बहिष्कार किया था. मुस्लिम धार्मिक संगठनों के लालू यादव की इफ्तार पार्टी में शामिल होने से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि बिहार की राजनीति में मुस्लिम वोट बैंक को लेकर नए समीकरण बन सकते हैं.

लालू की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हुआ कांग्रेस का कोई बड़ा नेता
लालू यादव ने पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस दावत में कई मुस्लिम संगठन के लोग शामिल हुए, लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार या बिहार प्रभारी अल्लावरू कृष्णा नहीं आए। कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता इफ्तार में नहीं दिखा। सिर्फ कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास वहां मौजूद थीं। लालू यादव के समर्थक मुकेश सहनी भी इफ्तार पार्टी में नहीं पहुंचे।

कांग्रेस के बड़े नेता के न आने पर राजद ने क्या कहा?
इस बारे में RJD नेताओं से पूछा गया तो अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा, ‘रमजान का अंतिम दौर चल रहा है। वे लोग अपने क्षेत्र में इफ्तार कर रहे होंगे। सभी को हर जगह शामिल होना होता है। कांग्रेस के कई विधायक और MLC पहुंचे थे।’ इसका मतलब है कि रमजान का आखिरी समय होने की वजह से शायद कुछ नेता अपने इलाके में ही इफ्तार कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस के कुछ विधायक और विधान पार्षद (MLC) पार्टी में आए थे। पशुपति पारस भी लालू यादव की इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे।

क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है?
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं का लालू यादव की इफ्तार पार्टी में न आना कई सवाल खड़े करता है। क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है? क्या कांग्रेस और RJD के बीच कुछ मतभेद हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में नेताओं का एक साथ दिखना जरूरी होता है।

मुकेश सहनी का भी इफ्तार पार्टी में न आना चर्चा का विषय बना हुआ है। वे RJD के प्रमुख समर्थकों में से एक माने जाते हैं। ऐसे में उनका इफ्तार पार्टी में न दिखना कई लोगों को हैरान कर रहा है।हालांकि, RJD नेताओं का कहना है कि सब कुछ ठीक है और कांग्रेस के नेता अपने क्षेत्र में व्यस्त थे। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा जारी है कि महागठबंधन में कुछ तो गड़बड़ है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में इन पार्टियों के नेता इस मुद्दे पर क्या सफाई देते हैं। और क्या वाकई में महागठबंधन में सब कुछ ठीक हो पाता है या नहीं।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...