9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यहिमाचल चुनाव में 23% उम्मीदवारों पर क्राइम केस, 226 कैंडिडेट हैं करोड़पति,...

हिमाचल चुनाव में 23% उम्मीदवारों पर क्राइम केस, 226 कैंडिडेट हैं करोड़पति, कांग्रेस के सबसे ज्‍यादा

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में 23 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक एनाल‍िस‍िस में गुरुवार को कहा गया कि 12 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं। हिमाचल प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने चुनाव लड़ने वाले सभी 412 उम्मीदवारों के स्वयंभू हलफनामों का एनाल‍िस‍िस किया है। 412 उम्मीदवारों में से 201 राष्ट्रीय दलों से, 67 राज्य दलों से, 45 रज‍िस्‍टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त दलों से और 99 निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। एनाल‍िस‍िस किए गए कुल उम्मीदवारों में से 94 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

2017 के विधानसभा चुनावों में, एनाल‍िस‍िस किए गए 338 उम्मीदवारों में से 61 (18 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए थे। इस बार गंभीर आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार 50 (12 प्रतिशत) हैं, जबकि 2017 के चुनावों में 31 (नौ प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए थे। प्रमुख दलों में, एनाल‍िस‍िस किए गए 11 उम्मीदवारों में से सात (64 प्रतिशत) माकपा से हैं।

दो उम्‍मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या से संबंधित मामले घोषित किए
कांग्रेस के 68 उम्मीदवारों में से 36 (53 प्रतिशत), बीजेपी के 68 उम्मीदवारों में से 12 (18 प्रतिशत), आप के 67 उम्मीदवारों में से 12 (18 प्रतिशत), और बसपा के 53 उम्मीदवारों में से 2 (4 प्रतिशत) ने अपने हलफनामे में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। पांच उम्मीदवारों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले घोषित किए हैं, जबकि दो ने अपने खिलाफ हत्या से संबंधित मामले घोषित किए हैं।

ह‍िमाचल चुनाव में 55 फीसदी उम्‍मीदवार करोड़पति
ह‍िमाचल चुनाव में 412 उम्मीदवारों में से 226 (55 फीसदी) करोड़पति हैं। 2017 के चुनावों में, 338 उम्मीदवारों में से 158 (47 प्रतिशत) बहु-करोड़पति थे। प्रमुख दलों में कांग्रेस से 61 (90 प्रतिशत), बीजेपी से 56 (82 प्रतिशत), आप से 35 (52 प्रतिशत), माकपा से चार (36 प्रतिशत) और 13 (25 प्रतिशत) ने बसपा से 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है।

कांग्रेस के उम्‍मीदवार ज्‍यादा अमीर
प्रमुख दलों में एनाल‍िस‍िस किए गए कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 11.82 करोड़ रुपये है। बीजेपी के लिए 7.30 करोड़ रुपये, माकपा के लिए 4.08 करोड़ रुपये, आप के लिए 3.71 करोड़ रुपये और बसपा उम्मीदवारों के लिए 86.07 लाख रुपये है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...