7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य'बिहार में सरकार बदलते ही अपराधियों का बोलबाला', नित्‍यानंद बोले- आ रहे...

‘बिहार में सरकार बदलते ही अपराधियों का बोलबाला’, नित्‍यानंद बोले- आ रहे हैं अम‍ित शाह

Published on

पूर्णिया

बेगूसराय गोलीकांड पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी नीतीश सरकार की है। लेकिन मुख्यमंत्री अपनी इस जिम्मेदारी को सही से निभाने की जगह बचकाना और समाज में नफरत पैदा करने वाला बयान दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार कहते थे कि राजद अपराधियों की पार्टी है। और आज उन्हीं से हाथ मिलाए हुए हैं। अपराधी दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। अपराधियों पर प्रशासन और सरकार चुप्पी साधे हुए है। सवाल करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। आप की सरकार है, आप कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय गुरुवार को पूर्णिया पहुंचे थे। इस दौरान नित्यानंद राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बेगूसराय की घटना को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला। नित्यानंद राय ने कहा कि सरकार बदलते ही राज्य में अपराधियों का बोलबाला हो गया है, जनता दहशत में आ गई हैं। महिलाएं अब अकेले सड़कों पर निकलने से डर रही है। मां-बाप अपने बच्चों को स्कूल भेजने में हिचकिचाने लगे हैं। राज्य में आए दिन हो रही हत्याओं से बिहार से व्यापारियों का पलायन शुरू हो गया है। अब कोई भी यहां निवेश नहीं करना चाहता है।

’23 और 24 सितंबर को पूर्णिया और किशनगंज आ रहे हैं अमित शाह’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह 23 और 24 सितंबर को पूर्णिया और किशनगंज आ रहे हैं। पूर्णिया में वह जन भावना सभा को संबोधित करेंगे। जबकि 24 सितंबर को किशनगंज में मंत्री अमित शाह सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ की समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि 24 तारीख को गृह मंत्री अमित शाह आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भी किशनगंज में हिस्सा लेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...