7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्य2 घंटे तक इंसानी शरीर को नोचता रहा मगरमच्छ, नदी किनारे देखते...

2 घंटे तक इंसानी शरीर को नोचता रहा मगरमच्छ, नदी किनारे देखते रहे लोग

Published on

वडोदरा,

गुजरात के वडोदरा से दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां ढाढर नदी में करीब दो घंटे तक एक मगरमच्छ इंसान के शरीर को नोचता रहा और नदी के किनारे लोग बस देखते रह गए. इसके बाद मगरमच्छ शव को पानी में घसीटते हुए लेकर चला गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

दरअसल, वडोदरा के पास विश्वामित्री नदी और ढाढर नदी में काफी संख्या में मगरमच्छ हैं. कई बार नदी से मगरमच्छ निकलकर शहर की ओर पहुंच जाते हैं. कुछ मौकों पर तो बगीचे में भी मगरमच्छ दिखे हैं. लोगों का कहना है कि इस बार मगरमच्छ एक इंसान को अपने मुंह में दबोच कर ले गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही कई लोग नदी के किनारे पहुंचे, लेकिन वे लोग कुछ नहीं कर सके. बस मजबूर होकर इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी बने रहे.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस लड़के को मगरमच्छ ने अपना शिकार बनाया, उसकी उम्र 30 साल थी. उसका नाम इमरान दीवान था. मृतक के भाई जावेद ने सोमवार को बताया कि इमरान एक दरगाह में गया था. यह दरगाह नदी के किनारे स्थित है. मुझे लगता है कि इमरान का पैर फिसल गया होगा और वह नदी के किनारे गिर गया. कई घंटे तक तलाशी अभियान के बाद भी वह नहीं मिला. बाद में अलग-अलग टुकड़ों में उसकी लाश मिली. उसके हाथ और पैर नहीं मिले. जरूर वह मगरमच्छ का शिकार बन गया होगा.

वडोदरा की विश्वामित्री नदी में करीब 200 छोटे-बड़े मगरमच्छ हैं. यह नदी शहर के बीच से निकलती है, जिस वजह से कई बार मगरमच्छ लोगों के घर में आ जाता है. खासकर मानसून के मौसम में सड़क पर मगरमच्छ का दिखना आम बात है. इससे स्थानीय लोगों में हमेशा अजीब भय बना रहता है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....