30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में करोड़ों का घोटाला, डीडीओ और मिशन प्रबंधक...

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में करोड़ों का घोटाला, डीडीओ और मिशन प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published on

उन्नाव:

यूपी के उन्नाव जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में 3 करोड़ 85 लाख का घोटाला सामने आया है। घोटाले के आरोप में जिला विकास अधिकारी संजय पांडे और जिला मिशन प्रबंधक शिखा मिश्रा समेत तीन लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है । अधिकारियों पर आरोप है कि इन लोगों ने नियमों में हेरफेर कर बिना किसी कैंपेन के निजी वेंडरों को भुगतान कर दिया गया । बतादें की सरकार से यह धन गरीब महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए मिला था।

डीडीओ और जिला मिशन प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह ने डीडीओ/ तत्कालीन उपयुक्त स्वतः रोजगार संजय पांडे और जिला मिशन प्रबंधक शिखा मिश्रा समेत तीन पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है । इन लोगों पर आरोप है कि इन लोगों पर सरकारी पैसे का हेरफेर, गबन और कूटरचना कर धन हड़पने का आरोप है।

पैसा समूह को न देकर निजी वेंडरों को दिया गया
बतादें की वित्तीय वर्ष 2023_24 में एनआरएलएम के तहत गरीब महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के लिए 3 करोड़ 85 लाख रुपए धन आवंटित हुआ था। यह धन जिले के 3558 समूह बनाए गए थे और प्रति समूह दस हजार रुपए दिए जाने थे। लेकिन यह राशि समूह को न देकर निजी वेंडरों को यह पैसा भेज दिया गया।

डीएम ने इस मामले की जांच सीडीओ को सौंपी थी
इस मामले की शिकायत अरविंद कुमार ने डीएम गौरांग राठी से की थी । डीएम ने इस मामले की जांच सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा को सौंपी थी। सीडीओ ने इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई थी । जांच टीम ने जांच की शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाई गई और पूरे मामले में डीडीओ और जिला मिशन प्रबंधक की संलिप्तता पाई गई।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...