20.3 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यअयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला... राम नगरी की हर सड़क-गली पटी, लोगों...

अयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला… राम नगरी की हर सड़क-गली पटी, लोगों का हुजूम देख प्रशासन के पसीने छूटे

Published on

अयोध्या ,

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में इस वक्त लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद है. रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन से लेकर हर गली-चौराहे पर लोगों का हुजूम दिखाई दे रहा है. राम मंदिर की ओर जाने वाली हर सड़क फुल पैक है. पैर रखने की भी जगह नहीं बची है. पुलिस-प्रशासन को क्राउड मैनेजमेंट में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. बताया जा रहा है कि सिर्फ 24 से 28 जनवरी के बीच 10 लाख से अधिक लोग राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने आ चुके हैं. बुधवार को मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होना तय है.

आंकड़ों के मुताबिक, 26 जनवरी को 3 लाख लोगों ने राम मंदिर के दर्शन किए, 25 जनवरी को 1 लाख 70 हजार लोगों ने दर्शन किए, 24 जनवरी को 1 लाख 74 हजार लोगों ने दर्शन किए, 22 जनवरी को 2 लाख 30 हजार लोगों ने दर्शन किए. पिछले कुछ दिनों ये संख्या बढ़ती ही जा रही है. मौनी अमावस्या पर ये आंकड़ा और भी ज्यादा होगा.

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को लेकर अयोध्या के सीईओ आशुतोष तिवारी ने कहा कि प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. शहर में सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. इसके अलावा शहर के महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा के लिए सावधानी बरतें. कुछ भी संदिग्ध दिखने पर पुलिस को सूचित करें.

इन सबके बीच मौनी अमावस्या के अवसर पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बाराबंकी-लखनऊ-अयोध्या हाईवे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है. रूट डाइवर्ट किया गया है. हाइवे पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस को मुस्तैद किया गया है.

अयोध्या आए श्रद्धालु राममंदिर, हनुमानगढ़ी आदि मंदिरों की ओर जा रहे हैं. आने वाली अमावस्या, बसंत पंचमी तक अयोध्या श्रद्धालुओं से खचा खच भरा रहने वाला है. प्रयागराज महाकुंभ को देखते हुए पहले ही अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई थी. रामपथ, कर्तव्य पथ आदि रास्ते जाम हैं. अयोध्या की सभी गलियां भी पटी पड़ी हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...