7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यCRPF जवान ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, पोस्टिंग की...

CRPF जवान ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, पोस्टिंग की वजह से था परेशान

Published on

मुजफ्फरनगर,’

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार को एक CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद मृतक जवान के घर में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि जवान ने अपनी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक जवान दिल्ली में पोस्टेड था और 20 तारीख की शाम छुट्टी पर घर आया था. यहां उसे छत्तीसगढ़ में ज्वाइन करना था, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चल रहा था. मृतक की पहचान फुगाना थाना क्षेत्र के सरनावली गांव के निवासी 35 वर्षीय अंकित मलिक के तौर पर हुई है.

CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली
सूचना पर CRPF के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की. मृतक जवान अंकित मालिक अपने पीछे अपने माता-पिता पत्नी और एक 5 साल के बेटे को छोड़कर गया है. घटना की सूचना मिलते ही फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस मामले पर सीओ फुगाना डॉक्टर रवि शंकर मिश्रा ने बताया बुधवार दिनांक 22 मई को थाना फुगाना को सूचना प्राप्त हुई कि अंकित नाम का एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली है. मृत अवस्था में उसे सीएचसी में लाया गया है. घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस के द्वारा मृतक के घर पहुंचकर जानकारी जुटाई.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this