10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यकमबख्त स्टार्ट ही नहीं होती! कानपुर में स्कूटी चालू नहीं होने से...

कमबख्त स्टार्ट ही नहीं होती! कानपुर में स्कूटी चालू नहीं होने से झल्लाया युवक, टंकी खोल लगा दी आग

Published on

कानपुर:

यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को एक सिरफिरे ने अपनी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक भीषण सर्दी के बीच स्कूटी स्टार्ट नहीं होने से नाराज होकर आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग बुझवाई।

गोविंद नगर थाना क्षेत्र 01 ब्लॉक में पूर्व विधायक अजय कपूर के ऑफिस के पीछे मैदान में एक युवक कहीं जाने के लिए स्कूटी स्टार्ट कर रहा था। इस दौरान उसने स्कूटी स्टार्ट की लेकिन सर्दी की वजह से स्टार्ट नहीं हुई। काफी प्रयास के बाद भी स्कूटी स्टार्ट नहीं हुई, इससे नाराज होकर सिरफिरे युवक ने स्कूटी का पेट्रोल टैंक खोलकर आग लगा दी। इसके बाद जलती हुईं स्कूटी छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया। युवक की इस करतूत को देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। आग लगने के दौरान पेट्रोल टंकी फटने की दहशत से लोगों ने जलती हुई स्कूटी से दूरी बना ली।

युवक की तलाश में जुटी पुलिस
गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। स्कूटी में आग लगाने वाले युवक की पहचान की जा रही है। गाड़ी के चेचिस नंबर से स्कूटी मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि स्कूटी में आग लगाने की सही वजह पता चल सके।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...