8.7 C
London
Saturday, February 28, 2026
Homeराज्यअकबरुद्दीन के जहरीले भाषण पर डांस, लहराईं तलवारें और हथियार, 19 अरेस्ट

अकबरुद्दीन के जहरीले भाषण पर डांस, लहराईं तलवारें और हथियार, 19 अरेस्ट

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक में ईद मिलाद त्योहार के दौरान पब्लिक प्लेस पर हथियारों का प्रदर्शन किया गया। भीड़ के बीच जमकर तलवां और खतरनाक हथियार लहराए गए। डीजे पर बज रहे तेज गानों के बीच नारे लगे। लोग अकबरुद्दीन ओवैसी के हिंदू विरोधी भाषणों के रीमिक्स पर डांस करते नजर आए। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर पहचान करके 14 नाबालिगों समेत 19 युवकों को गिरफ्तार किया है।

मामला टैंक गार्डन रोड पर जुलूस के बाद का है। समूह ने ईद मिलाद त्योहार के दिन पुलिस को चकमा देकर हथियारों के साथ नाचना शुरू कर दिया। इसका वीडियो खुद युवाओं ने पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट के लिए साथ ‘अपना इलाका’ इंस्टाग्राम अकाउंट सहित सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किए जाने के बाद ये वायरल हो गए और घटना पुलिस तक पहुंची।

ईद मिलाद के जुलूस के बाद नाचे
पुलिस के मुताबिक घटना 9 अक्टूबर को ईद मिलाद के जुलूस के बाद हुई थी। युवाओं और नाबालिगों के समूह ने एआईएमआईएम नेता और तेलंगाना के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के भड़काऊ भाषणों से बना एक रीमिक्स गाना बजाया। इस गाने पर वहां मौजूद भीड़ नाचती नजर आई।

अकबरुद्दीन का भाषण
वीडियो में सुनाई दे रहा है, ‘हिंदुस्तान में रहने वाले सभी हिंदुओं की देश में 100 करोड़ आबादी है। हमारी आबादी सिर्फ 28 करोड़ है। आप हमसे बहुत अधिक हैं। देखते हैं कौन शक्तिशाली है। 10 मिनट के लिए पुलिस को हटा दें, आइए हम देखें क्या होता है। रीमिक्स के साथ बने इस भाषण की पंक्तियों को संगीत के तोर पर बजाया गया।

वार्ड 144 का मामला
बेंगलुरु शहर में सिद्धपुर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि नाबालिगों के खिलाफ कानून के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी। समूह ने वार्ड संख्या 144 के सिद्धपुर में खतरनाक हथियार लहराना और नाचना शुरू कर दिया। घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

अभिभावकों ने किया हंगामा
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई। युवक और लड़कों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार तड़के तीन बजे तक ऑपरेशन चलाया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों के माता-पिता सिद्धपुरा थाने के सामने जमा हो गए और उनके बच्चों को रिहा करने की मांग की। हालांकि पुलिस ने उन्हें भगा दिया। आगे की जांच जारी थी।

Latest articles

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन

अलीगढ़ भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह (60) का निधन हो गया है।...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पी. चिदंबरम की बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री...

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सीएम की चेतावनी

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की समय...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...