16.7 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यअंधेरी रात, 70 गाड़ी, 300 पुलिसवाले... बरेली में उत्तराखंड पुलिस ने की...

अंधेरी रात, 70 गाड़ी, 300 पुलिसवाले… बरेली में उत्तराखंड पुलिस ने की फिल्मी स्टाइल में छापेमारी

Published on

बरेली ,

उत्तर प्रदेश के बरेली में उत्तराखंड पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में छापेमारी की. उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले की पुलिस 70 गाड़ियों और 300 कर्मियों के साथ बरेली में दाखिल हुई थी. टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी. लेकिन हैरत की बात यह रही कि इस कार्रवाई की जानकारी बरेली के किसी सीनियर पुलिस अधिकारी को नहीं हुई.

आपको बता दें कि बीती रात फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव अगरास में उत्तराखंड के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम आई थी. जिसमें फॉरेंसिक, दंगा नियंत्रण, महिला पुलिस और अन्य एक्सपर्ट शामिल थे. गांव में भारी पुलिस बल देखकर लोग दहशत में आ गए. इस दौरान पुलिस ने 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया. हालांकि, उनसे किसी तरह की अवैध बरामदगी नहीं हुई. फिलहाल, पूछताछ के बाद 15 लोगों को रिहा कर दिया गया, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

गौरतलब है कि मादक पदार्थों को लेकर बरेली के कई क्षेत्र बदनाम हैं. स्थानीय पुलिस समय-समय पर इनपर एक्शन लेती है. इसी कड़ी में उत्तराखंड पुलिस को भी एक सूचना मिली थी. जिसके बाद फिल्मी स्टाइल में उधमसिंह नगर से आई पुलिस फोर्स ने बरेली में ताबड़तोड़ छापेमारी की. उत्तराखंड के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के साथ 3 एसपी, दर्जनों सीओ, दारोगा आदि शामिल थे. देखते ही देखते रात में गांव छावनी में तब्दील हो गया.

बरेली पुलिस ने जताई नाराजगी
मामले में जिले के एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने बरेली पुलिस को इस कार्रवाई की कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी. स्थानीय थाना और वरिष्ठ अधिकारियों को भी अंधेरे में रखा गया, जो कि पुलिसिंग के मानकों के खिलाफ है. उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है.

बरेली पुलिस के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 1357 मुकदमे दर्ज किए गए और लगभग 1500 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. अकेले फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में 176 मुकदमे दर्ज हुए और 200 लोग जेल भेजे गए. इस दौरान पुलिस ने 116 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की और अवैध मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की. 2025 में अब तक 69 दिनों में 51 मुकदमे दर्ज कर 103 अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है.

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...