9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यदाऊद के गुर्गे लकड़ावाला को मच्छरों से लगता है डर... अदालत से...

दाऊद के गुर्गे लकड़ावाला को मच्छरों से लगता है डर… अदालत से लगाई बचाव की गुहार

Published on

मुंबई

एक जमाने में आतंक का पर्याय रहे गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला को अब मच्छरों से डर लगता है। बताया जा रहा है कि लकड़वाला ने मच्छरों से बचाव के लिए अदालत से गुहार लगाई है। जेल में बंद कुख्यात गैंगेस्टर लकड़वाला एक अदालत में पेशी के लिये लाया गया तो अपने साथ वह मरे हुए मच्छरों से भरी प्लास्टिक की एक बोतल लेकर पहुंचा। लकड़ावाला ने अदालत से मांग करते हुए कहा कि जेल में मच्छरदानी उपलब्ध कराई जाए। जिसके बाद कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इससे सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो सकता है। इस वजह से मच्छरों से बचाव के लिए क्रीम या दवा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

लकड़ावाला पर दर्ज है मकोका
एजाज लकड़ावाला भगोड़े गैंगेस्टर दाऊद इब्राहिम का पूर्व सहयोगी रहा है। जिस पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) समेत कई आपराधिक मामले हैं। लकड़ावाला को जनवरी 2020 में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से वह निकटवर्ती नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद है। एजाज लकड़ावाला ने हाल ही में अदालत में एक अर्जी दाखिल कर मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी। लकड़वाला ने अपने आवेदन में कहा कि 2020 में जब उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, तो उसे इसका उपयोग करने की अनुमति दी गई थी। लेकिन इस साल मई में जेल अधिकारियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए मच्छरदानी को जब्त कर लिया।

मरे हुए मच्छरों से भरी प्लास्टिक की बोतल लेकर पहुंचा
लकड़ावाला को बृहस्पतिवार को जब सत्र अदालत में पेश किया गया तो उसने मरे हुए मच्छरों से भरी प्लास्टिक की बोतल दिखाई और कहा कि तलोजा जेल के कैदियों को हर रोज इस समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि जेल अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए याचिका का विरोध किया था।

कोर्ट ने खारिज की याचिका
अदालत ने आवेदन को खारिज करते हुए कहा कि लकड़ावाला ‘ओडोमोस’ और मच्छर भगाने वाली अन्य दवाओं का इस्तेमाल कर सकता है।वहीं लकड़ावाला के अलावा तलोजा जेल के कई अन्य विचाराधीन कैदियों ने भी इसी तरह की याचिकाएं दाखिल की थीं। जहां कुछ मामलों में तो याचिका को स्वीकार कर लिया गया, जबकि कुछ अन्य मामलों में इसे खारिज कर दिया गया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...