18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में 'मेरी लाडली बहन योजना' की डेडलाइन बढ़ी, DCM अजीत पवार...

महाराष्ट्र में ‘मेरी लाडली बहन योजना’ की डेडलाइन बढ़ी, DCM अजीत पवार ने किया ऐलान, नियम हुए सरल

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना को बड़ा फैसला लिया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने विधानसभा में ऐलान किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस योजना की डेडलाइन (समय सीमा) बढ़ाने का फैसला किया है। अजीत पवार ने कहा कि पहले मेरी लाडली बहन योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2024 से 15 जुलाई 2024 तक निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि अब इस सीमा में संशोधन किया जा रहा है। अब इसको दो महीने किया जा रहा है। राज्य की बहनें दो महीने में इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। सरकार ने इसे बढ़ाकर 31 अगस्त 2024 कर दिया है। 31 अगस्त 2024 तक आवेदन करने वाली लाभार्थी महिलाओं को 01 जुलाई 2024 से 1500 रुपये प्रतिमाह का वित्तीय लाभ दिया जाएगा।

निवास प्रमाणपत्र के दिए विकल्प
अजीत पवार ने कहा कि इस योजना की पात्रता में यह उल्लेख किया गया था कि निवास प्रमाण पत्र आवश्यक है। अब यदि महिला लाभार्थी के पास 15 वर्ष पूर्व का निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है। वे राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाण पत्र में से कोई भी स्वीकार किया जाएगा। पवार ने कहा कि उक्त योजना से 5 एकड़ खेती की शर्त को बाहर रखा गया है। इस योजना में लाभार्थी महिलाओं का आयु वर्ग 21 से 60 साल के स्थान पर 21 से 65 साल किया जा रहा है। डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि सरकार ने यह निर्णय लाभार्थी महिला योजना को मिल रही प्रतिक्रिया और जन प्रतिनिधियों द्वारा की गई मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया है।

विदेश में जन्मी महिला भी योग्य
पवार ने कहा कि यदि विदेश में जन्मी महिला का विवाह महाराष्ट्र के निवासी पुरुष से हुआ हो तो ऐसी स्थिति में उसके पति की जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र मान्य होगा। पवार ने कहा कि जिन परिवारों के पास पीले और नारंगी राशन कार्ड हैं। उनके लिए 2.5 लाख रुपये का आय प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, उन्हें आय प्रमाण पत्र से छूट दी जा रही है। इस योजना में परिवार की एक पात्र एकल महिला को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना के लिए बजट में सालाना 46 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...