12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यपंजाब में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या 21 पहुंची,...

पंजाब में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या 21 पहुंची, पीड़ितों से मिले सीएम भगवंत मान, जानें क्या कहा?

Published on

चंडीगढ़

पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने ने मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 पहुंच गई है। जहरीली शराब की चपेट में आए आठ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पंजाब के मजीठा के तीन गांवों में जिन लोगों की मौत हुई है। उनमें ज्यादातर कमजोर आय वर्ग के है। वे मजदूर करते थे। जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि जहरीली शराब बेचने की शिकायत लोगों ने दो माह पहले ही पुलिस को दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई, हालांकि अब इतने बड़े हादसे के बाद सरकार कार्रवाई के मूड में है। मजीठा पुलिस के डीएसपी अमोलक सिंह, एसएचओ अवतार सिंह, एक्साइज विभाग के ईटीओ मनीष गोयल व इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

क्यों हुई इतनी ज्यादा मौतें?
पुलिस की जांच में सामने आया है कि जहरीली शराब मेथेनॉल से तैयार की गई थी। पुलिस ने रैकेट के मास्टरमाइंड समेत दस आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ है कि साहिब सिंह साहिल केमिकल्स फर्म से ऑनलाइन मेथेनॉल मंगवाता था और इससे शराब तैयार की जाती थी। डीजीपी ने बताया कि मेथेनॉल की आपूर्ति करने वालों की पहचान लुधियाना के सुख एनक्लेव में साहिल केमिकल्स के संचालक पंकज कुमार उर्फ साहिल और अरविंद कुमार के रूप में हुई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जहरीली शराब के निर्माण में मिथाइल अल्कोहल का इस्तेमाल होता है, जोकि जानलेवा है। इसी वजह से मौतें होती हैं।

मौतें नहीं ये हत्याएं हैं…
जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान भी गांव भंगाली कलां पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारो को दस-दस लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों के बच्चों की शिक्षा का प्रबंध भी सरकार करेगी। रोजगार भी उपलब्ध करवाया जाएगा। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि जहरीली शराब पीने मौतें नहीं हुई हैं बल्कि ये हत्याएं हैं। पंजाब सरकार की तरफ इस बड़े शराब कांड के बाद कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर 21 लोगों की मौत पर कांग्रेस-बीजेपी और अकाली दल ने आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाने पर लिया है।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...