10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यअजमेर दरगाह में शिव पूजा की मांग, जानिए हिंदू सेना के विष्णु...

अजमेर दरगाह में शिव पूजा की मांग, जानिए हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता कलेक्टर को पत्र क्यों लिखा

Published on

अजमेर

विश्व प्रसिद्ध अजमेर दरगाह शरीफ को लेकर एक बार फिर विवाद सुर्खियों में आ गया है। इसको लेकर हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने महाशिवरात्रि पर अजमेर दरगाह में भगवान शिव की पूजा अर्चना की अनुमति की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने अजमेर जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। इसके बाद फिर प्रदेश में एक बार फिर अजमेर दरगाह मामले को हलचल मच गई है। इधर, पहले से ही गुप्ता ने अजमेर ख्वाजा साहब की दरगाह में भगवान शिव का मंदिर होने को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसको लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है।

भगवान की पूजा करने के लिए मांगी अनुमति
हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता ने महाशिवरात्रि के दिन दरगाह परिसर में भगवान शिव की पूजा करने की अनुमति मांगी है। इस दौरान पत्र में लिखा कि महाशिवरात्रि पर्व साल में एक बार आता है, इस पर्व को हिंदू प्रमुखता से मानते हैं। यह भगवान शिव को समर्पित है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। बता दें कि विष्णु गुप्ता ने इससे पहले अजमेर दरगाह परिसर में संकट मोचन महादेव मंदिर होने का दावा करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर अभी सुनवाई चल रही है। गुप्ता की याचिका में हरविलास शारदा की 1911 में लिखी गई एक पुस्तक का हवाला दिया गया है।

दरगाह परिसर में मंदिर होने के प्रमाण है
इस मामले को लेकर हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। इसमें लिखा कि अजमेर दरगाह हिंदू मंदिरों को तोड़कर बनाई गई है। साक्ष्यों के अनुसार, दरगाह परिसर के नीचे एक प्राचीन शिव मंदिर स्थित है, जहां सदियों से शिव की पूजा-अर्चना होती रही है। पूजा करने वाले ब्राह्मणों को घड़ियाली कहा जाता था। इस दौरान षड्यंत्र के तहत वहां भगवान शिव की पूजा पाठ बंद कर दी गई। मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव की प्रतिमा दीवार पर अंकित है, जो आज भी विद्यमान है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this