32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यडिप्टी CM, गृह, उद्योग और शहरी विकास... मुख्यमंत्री पद के एवज में...

डिप्टी CM, गृह, उद्योग और शहरी विकास… मुख्यमंत्री पद के एवज में सरकार की मेगा मिनिस्ट्री चाहती है शिवसेना

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं हुआ है. इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक, शिंदे गुट नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद और गृह विभाग समेत पिछली सरकार में खुद के पास रहे सभी 9 विभागों की मांग पर अड़ा है.सूत्रों के मुताबिक, सीएम पर फैसले के बाद ही शिवसेना आगे की रणनीति का खुलासा करेगी. जिन 9 विभागों की मांग की जा रही है उनमे शहरी विकास मंत्रालय भी शामिल है.

कहा जा रहा है कि दिल्ली में अमित शाह के साथ सीएम शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की जो बैठक हुई थी में सीएम के लिए किसी नाम की घोषणा या जानकारी नहीं दी गई. केवल यह संकेत दिया गया था कि सीएम भाजपा से होगा.

बीजेपी के प्लान का इंतजार कर रही शिवसेना
सीएम शिंदे सरकार में शामिल होंगे या नहीं, इस पर विचार किया जा रहा है, लेकिन इंतजार इस बात का किया जा रहा है कि पहले बीजेपी सीएम के चेहरे का ऐलान करे. दिल्ली में बैठक के बाद से शिंदे सतारा जिले में अपने पैतृक गांव चले गए थे और आज दोपहर दो बजे वह सतारा से निकलेंगे. फिलहाल यह तय नहीं है कि सीएम अपने आधाकारिक आवास वर्षा बंगले पर जाएंगे या फिर ठाणे स्थित निजी आवास पर रहेंगे.

वहीं भाजपा ने महाराष्ट्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख की घोषणा कर दी है. महायुति नेताओं के बीच सोमवार को फिर से बैठक में चर्चा होने की संभावना है. शिवसेना अपनी योजनाओं का खुलासा करने से पहले भाजपा द्वारा सीएम की घोषणा का इंतजार करेगी.

5 दिसंबर को होगा शपथग्रहण समारोह
आपको बता दें कि भाजपा ने ऐलान कर दिया है कि महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को आजाद मैदान में होगा. इसे एकनाथ शिंदे के लिए एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि उन्हें देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होना है या नहीं, इस बारे में अपना निर्णय जल्द लें. महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने X पर एक वीडियो पोस्ट में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह आजाद मैदान में होगा और पीएम मोदी इसमें शामिल होंगे.

भाजपा का आत्मविश्वास विधानसभा में उसके पास मौजूद संख्या बल पर आधारित है. बीजेपी के खुद के 132 विधायक हैं और उसे पांच निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है. इस तरह 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में उसे अपने दम पर बहुमत साबित करने के लिए सिर्फ 8 विधायकों के समर्थन की जरूरत है. अजित पवार की पार्टी एनसीपी के 41 विधायकों के समर्थन के साथ यह आंकड़ा 178 तक पहुंचता है.

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...