11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यगवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ शिवाजी के वंशज, एकनाथ शिंदे गुट...

गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ शिवाजी के वंशज, एकनाथ शिंदे गुट ने भी की मांग, कोश्यारी को हटाएं

Published on

मुंबई

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में की गई टिप्पणियों के खिलाफ सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज खुलकर विरोध में आ गए हैं। इस मुद्दे पर राज्य के सत्ताधारी गठबंधन में भी तनाव हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के विधायक संजय गायकवाडने कोश्यारी को हटाने की मांग की है। शिवाजी के वंशजों छत्रपति संभाजीराजे, उदयनराजे और शिवेंद्रराजे ने ही छत्रपति शिवाजी पर टिप्पणी के लिए राज्यपाल और सुधांशु के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की कोल्हापुर गद्दी के वारिस और पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजी छत्रपति ने राज्यपाल और सुधांशु त्रिवेदी का बचाव करने के लिए राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा, ‘जिसके मन में छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति सम्मान नहीं है, ऐसा राज्यपाल महाराष्ट्र में नहीं रहना चाहिए।’

वहीं, सातारा गद्दी के वारिस उदयनराजे ने राज्यपाल को तत्काल महाराष्ट्र से हटाने की मांग की है। सातारा गद्दी के ही दूसरे वारिस शिवेंद्रराजे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को जिम्मेदारी से बोलना चाहिए।

बता दें, दो दिन पहले कोश्यारी ने शिवाजी की तुलना नितिन गडकरी से की थी। कोश्यारी ने कहा था, ‘शिवाजी महाराज पुराने दिनों के आदर्श थे। अब आप आंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी को आदर्श बना सकते हैं।’ इस पर गायकवाड ने कहा, ‘मेरा केंद्र के बीजेपी नेताओं से अनुरोध है कि जिस व्यक्ति को राज्य के इतिहास का नहीं पता है, उसे दूसरी जगह भेजा जाना चाहिए।’ उधर, सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘शिवाजी महाराज हमारे भगवान हैं।’

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...