12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यघोषणा के बावजूद उद्धव ने MLC पद से नहीं दिया इस्तीफा, क्या...

घोषणा के बावजूद उद्धव ने MLC पद से नहीं दिया इस्तीफा, क्या है कारण

Published on

मुंबई

सियासी उठापटक के बीच एक बड़ी ही दिलचस्प जानकारी सामने निकलकर आई है। बताया गया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा के बावजूद अबतक आधिकारिक रूप से एमएलसी पद से इस्तीफा नहीं दिया है। इस बात की जानकारी पीटीआई ने विधान भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से दी है। जबकि इस बात का ऐलान उद्धव ने काफी पहले किया था।

तकनीकी रूप से अब भी हैं विधान परिषद सदस्य
दरअसल, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्यता से आधिकारिक रूप से अबतक इस्तीफा नहीं दिया हैं। हालांकि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के समय उनकी ओर से इस संबंध में घोषणा करने के बाद 40 दिन बीत चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र विधान भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि तकनीकी रूप से उद्धव ठाकरे अब भी विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) हैं, क्योंकि उन्होंने अबतक अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है।

इस्तीफे के संबंध में कोई लिखित जानकारी नहीं दी
रिपोर्ट के मुताबिक उस अधिकारी ने बताया है कि उन्होंने अबतक आधिकारिक रूप से विधान परिषद से इस्तीफा नहीं दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंजूर कर लिया है, लेकिन हमें अबतक राज्य विधानमंडल के उच्च सदन से इस्तीफे के संबंध में उनसे कोई लिखित जानकारी नहीं मिली है।

इधर आखिरकार राज्य कैबिनेट का विस्तार हुआ
इस जानकारी के बाद राजनीतिक एक्सपर्ट कयास लगा रहे हैं कि ऐसा कैसे हुआ होगा। इसी बीच महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार का 40 दिनों के इंतजार के बाद कैबिनेट विस्तार हो गया है। भाजपा के कोटे से 9 मंत्रियों ने शपथ ली है। एकनाथ शिंदे के खेमे से भी इतने ही विधायकों ने शपथ ली है। भगत सिंह कोश्यारी ने कुल 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई है।

फिलहाल एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार में किसी भी महिला नेता को मंत्री बनने का मौका नहीं मिला है। इस विस्तार के साथ ही महाराष्ट्र मंत्री परिषद के सदस्यों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। 30 जून को एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ली थी।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...