19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यकानपुर में ठग को ठगने वाले युवक को DGP प्रशांत कुमार ने...

कानपुर में ठग को ठगने वाले युवक को DGP प्रशांत कुमार ने सम्मानित किया, साइबर क्राइम का ब्रांड एबेसडर बनाया

Published on

कानपुर:

साइबर क्राइम की टीम भूपेंद्र का एक वीडियो भी जारी करेगी, जिसमें बताया जाएगा कि किस तरह से ठग को ठगा है। इसके साथ ही बीते दिनों पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार और एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने भी भूपेंद्र से मुलाकात की थी। दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों ने भूपेंद्र से बातचीत कर साइबर ठग को कैसे चूना लगाया, उन बारीकियों को समझा। भूपेंद्र सिंह की इस पहल की जमकर सराहना हुई थी।

क्राइम ब्रांच का बताया था अधिकारी
कानपुर जिले के बर्रा निवासी भूपेंद्र सिंह को साइबर ठगों ने फंसाने का प्रयास किया। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पहले मीडिया में काम कर चुके हैं। वह साइबर ठगी के तौर-तरीकों से परिचित थे। 6 मार्च को उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को सीबीआई और मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। कॉलर ने भूपेंद्र पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाते हुए डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी।

ठग को उलझाने की योजना बनाई
भूपेंद्र ने घबराने की बजाय ठग को ही उलझाने की योजना बनाई। उन्होंने 16 साल के किशोर की तरह बात करना शुरू कर दिया और ठग से गिड़गिड़ाने लगे कि उनकी मां को न बताया जाए, जबकि असल में उनकी मां का निधन हो चुका था।

युवक ने ठग से ही ऐंठे पैसे
7 मार्च को भूपेंद्र ने तय किया कि वह ठग को सबक सिखाएंगे। उन्होंने ठग को कहानी सुनाई कि उनके पास एक सोने की चेन है, जिसे बेचना है। फिर उन्होंने ठग से कहा कि चेन छुड़ाने के लिए 3000 रुपये चाहिए। लालच में आकर ठग ने पैसे भेज दिए। इसके बाद भूपेंद्र ने 500 रुपये ब्याज के नाम पर मंगवाए। फिर 4480 रुपये सुनार से चेन छुड़ाने के बहाने ऐंठ लिए। 10 मार्च को उन्होंने एक गोल्ड लोन की योजना बनाई। इसके बाद ठग से 3000 रुपये और ले लिए।

गिड़गिड़ाने लगा ठग
ठग को जब अहसास हुआ कि वह जाल में फंस गया है। साइबर ठग ने भूपेंद्र से अपने पैसे मांगे। एक 7 मिनट 27 सेकेंड की ऑडियो रिकार्डिंग में ठग को यह कहते हुए सुना गया कि भाई मुझे मेरे पैसे लौटा दो। मेरे बच्चों की होली है। मुझे उनके लिए पिचकारी और रंग खरीदने हैं।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...