10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यधोती कुर्ता... छोड़ो इसकी चिंता! खेत में उतर गए शिवराज सिंह चौहान,...

धोती कुर्ता… छोड़ो इसकी चिंता! खेत में उतर गए शिवराज सिंह चौहान, डिप्टी सीएम और सांसद के साथ रोपे मखाना के पौधे

Published on

दरभंगा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को दरभंगा पहुंचे और मखाना किसानों से मिले। उन्होंने मखाना रिसर्च सेंटर का दौरा किया और खेती की प्रक्रिया को समझा। खास बात यह रही कि वे खुद खेत में उतरे और डिप्टी CM सम्राट चौधरी के साथ मखाना के पौधे भी रोपे। इस सादगी भरे अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। इन दोनों के साथ दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर भी मखाना पौधे को रोपते हुए दिखे। इस बीजेपी कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे।

…फिर खेत में उतर गए शिवराज सिंह चौहान
दरभंगा पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान ने मखाना अनुसंधान केंद्र में किसान संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ रहे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले, शिवराज जी ने दिल्ली मोड़ स्थित मखाना अनुसंधान केंद्र में मखाना उत्पादों से जुड़े 10 स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मखाना की खेती और प्रोसेसिंग के बारे में जानकारी ली।

मखाना किसानों से मिलने के बाद शिवराज सिंह चौहान का एक अलग ही रूप देखने को मिला। वे किसानों के साथ खेत में उतर गए और मखाना के पौधे लगाने लगे। उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर भी पौधे लगाते नजर आए। तीनों नेताओं को इस तरह खेतों में काम करते देखकर वहां मौजूद लोग काफी खुश हुए। यह नजारा वाकई में काफी अनोखा था।

दरभंगा में छा गए शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने मखाना रिसर्च सेंटर में मखाना की खेती और प्रोसेसिंग की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा। उन्होंने किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। किसानों के साथ खेत में उतरकर पौधे लगाने का उनका यह कदम उनकी सादगी और किसानों के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इससे किसानों का मनोबल भी बढ़ेगा और उन्हें मखाना की खेती के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। यह दृश्य सबके लिए प्रेरणादायक था।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मखाना बोर्ड के गठन पर चर्चा की और किसानों की आय बढ़ाने के लिए तकनीक के इस्तेमाल का वादा किया। मखाना किसानों के साथ शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की। उन्होंने मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई मुद्दों पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी के भागलपुर दौरे और पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी।

‘किसानों की समस्याओं को दूर करेगा मखाना बोर्ड’
दरभंगा में शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के मखाना को ‘सुपर फूड’ बताया और किसानों की मेहनत की तारीफ की। उन्होंने बताया कि मखाना बोर्ड किसानों की समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा। बिहार अद्भुत राज्य है। यहां का टैलेंट, यहां के मेहनती किसान और विशेषकर बिहार का मखाना सुपर फूड है। मखाना बोर्ड इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मखाना उत्पादक किसान कई कठिनाइयों में काम करते हैं, टेक्नोलॉजी के माध्यम से उन कठिनाइयों को दूर किए जाने की कोशिश है और इसलिए ही इस बोर्ड का गठन किया जा रहा है।

‘मखाना बोर्ड दिल्ली के कृषि भवन से नहीं चलेगा’
शिवराज सिंह चौहान ने जोर देकर कहा कि मखाना बोर्ड सिर्फ दिल्ली के कृषि भवन से नहीं चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के काम करने का तरीका जमीनी स्तर पर जाकर लोगों से सीधे बात करना है। इसीलिए मखाना बोर्ड का स्वरूप भी किसानों से बातचीत के बाद ही तय किया जाएगा। मैं स्वयं मखाना उत्पादक किसानों के साथ बातचीत की और उनका विचार जाना। उनसे बेहतर कोई नहीं बता सकता और उनसे चर्चा के बाद मखाना बोर्ड का स्वरूप तय किया जाएगा।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...