16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यआगरा में व्यापारी की कार से उड़ाए एक करोड़ के हीरे और...

आगरा में व्यापारी की कार से उड़ाए एक करोड़ के हीरे और नकदी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो बच्चे

Published on

आगरा

उत्तर प्रदेश के आगरा की थाना लोहामंडी पुलिस हीरा कारोबारी की कार से एक करोड़ रुपये के हीरों और नकदी से भरा हुआ बैग चुराने वालों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो बच्चे नकदी से भरा हुआ बैग ले जाते हुए दिखे हैं। अधिकारियों ने पुलिस की टीम को उनका पता लगाने के आदेश दिए हैं। इस बात की संभावना है कि जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। कारोबारी का कहना है कि बैग में करीब एक करोड़ रुपये की कीमत के 36 हीरे थे। चोरों ने महज 15 सेकेंड में बैग चुरा लिया।

थाना लोहामंडी में दी गई तहरीर में कारोबारी नितिन मल्होत्रा ने बताया कि वह 11 परिणय कुंज बाग फरजाना में रहते हैं और उनका हीरे का कारोबार है। कारोबारी के मुताबिक, शनिवार को जब वह अपने डायमण्ड कोरपोरेशन जी-12 हेरीटेज टॉवर महात्मा गांधी रोड से शाम को निकले तो अपने साथ अपना लैपटॉप, एक लाख की नकदी, पर्स और सोने और हीरे के आभूषण थे, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये थी।

टायर चेक करने की बात कही और उड़ा दिया बैग
कारोबारी ने शिकायत में कहा कि जब मदिया कटरा आने पर नीरज डेरी के सामने एक लड़के ने मेरी कार को खटखटा कर बोला कि अपनी कार का टायर चेक कर लो, तो गाड़ी को एक तरफ करके मैंने टायर देखा, तभी उसी दौरान एक अन्य लड़का भीख मांगते हुए मुझसे बात करने लगा। इतने में सड़क चलते राहगीर ने बताया कि भाई साहब आपका बैग एक लड़के ने निकाल लिया है और देखो वो भाग रहा है। मैं इतना सुनते ही उसके पीछे भागा, पर वो आगे निकल गया और उसके साथ उसका साथी भी भाग रहा था। वापस आकर मैंने अपनी गाड़ी से उस तरफ जाने की कोशिश की, लेकिन ट्रैफिक के कारण नहीं जा सका। यह घटना सायं साढ़े आठ बजे की है। मैंने तुरंत 112 पर सूचना दी।

पुलिस ने जल्द पकड़ने का दावा किया
थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह का कहना है कि जैसे ही उन्हें इसकी सूचना मिली, तो वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आसपास लगे करीब 50 से 60 सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए। एक सीसीटीवी फुटेज में बैग ले जाता हुआ एक लडक़ा दिखाई दिया है। रास्ते में लगे अन्य कैमरों को खंगाला जा रहा है, शीघ्र ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...