22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य'संभल में क्या बजरंग बली की मूर्ति रातोरात आ गई?' मुस्लिम बहुल...

‘संभल में क्या बजरंग बली की मूर्ति रातोरात आ गई?’ मुस्लिम बहुल इलाके में 46 साल पुराने मंदिर मिलने पर बोले CM योगी

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के संभल में मुस्लिम बहुल इलाके में 46 साल पुराने मंदिर का पता चलने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान आया है. सीएम ने रविवार को कहा कि संभल में इतना प्राचीन मंदिर क्या रातोरात प्रशासन ने बना दिया? क्या वहां बजरंगबली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई? मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली, जिन्होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था? इस पर चर्चा क्यों नहीं होती है?

मालूम हो कि शनिवार को मंदिर का पता चलने के बाद रविवार को पूजा-पाठ किया गया. हिंदू संगठन के लोग मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे. मंदिर में विधि विधान व मंत्रोचारण के साथ पूजा संपन्न होने के बाद आरती की गई.

कैसे मिली मंदिर की जानकारी?
इलाके में बिजली चोरी की चेकिंग के दौरान मंदिर होने की जानकारी सामने आई थी. मस्जिदों और घरों में छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के खुलासे हुए. लेकिन इसी दौरान शनिवार सुबह पुलिस तब हैरान रह गई जब दीपा राय इलाके में चेकिंग के समय अचानक एक मंदिर मिल गया जो कि सन 1978 का बताया जा रहा है.

मंदिर में हनुमान जी, शिवलिंग और नंदी
46 सालों से बंद पड़ा ये मंदिर सपा सांसद जियाउररहमान बर्क के घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला है. मंदिर के अंदर हनुमान जी की प्रतिमा, शिवलिंग और नंदी स्थापित हैं. फिलहाल यहां डीएम और एसपी ने सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की है.

खुदाई में एक कुआं भी मिला
संभल के CO अनुज चौधरी ने कहा कि ये मंदिर कई सालों से है. 1978 में जब दंगा हुआ था तब भी मंदिर यहीं था. यहां सभी को पता है कि दंगे के बाद यहां से हिंदू छोड़कर चले गए थे. मंदिर की जानकारी सामने आने के बाद खुदाई में यहां एक कुआं भी मिला है. इस कुआं को ढका गया था.

मकान बनाकर मंदिर पर कब्जे की बात
एडिशनल एसपी श्रीश चंद्र ने बताया, चेकिंग के दौरान पता चला कि कुछ लोगों ने मकान बनाकर मंदिर पर कब्जा कर लिया है. मंदिर की साफ-सफाई करा दी गई है और जिन लोगों ने मंदिर पर कब्जा किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहां पर मंदिर में भगवान शिव और हनुमान जी की मूर्तियां हैं. किसी समय में इस क्षेत्र में हिंदू परिवार रहते थे और कुछ कारणों से उन्होंने यह क्षेत्र छोड़ दिया था.

‘मंदिर के पास है प्राचीन कुआं’
डीएम संभल राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि मुस्लिम आबादी के बीचो-बीच बंद पड़े मिले मंदिर के पास एक प्राचीन कुएं के होने के बारे में भी जानकारी मिली. कुएं की खुदाई की जा रही है. मंदिर के आसपास के इलाके में किया गया अतिक्रमण भी ध्वस्त किया जाएगा.

 

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...