13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्य'बेटी को देखने तक नहीं दिया, दोषियों को फांसी हो या जला...

‘बेटी को देखने तक नहीं दिया, दोषियों को फांसी हो या जला दो…’, बिलखते हुए बोलीं अंकिता की मां

Published on

पौड़ी गढ़वाल,

उत्तराखंड के रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट रही अंकिता भंडारी का रविवार को आक्रोश, गम और कई सवालों के बीच अंधेरे में अंतिम संस्कार कर दिया गया. बेटी के गम में बेसुध मां ने कराहते हुए प्रशासन को कोसा. उन्होंने कहा, “मेरी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया. आखिरी बार बेटी का चेहरा तक देखने नहीं दिया.”

सोमवार शाम तक अंकिता की पूरी पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने की संभावना है. सोमवार को कांग्रेस नेता हरीश रावत अंकिता भंडारी के पैतृक गांव डोब श्रीकोट पहुंचे. उन्होंने परिवार से बातचीत के दौरान अंकिता की मां को ढांढस बंधाया. हरीश रावत से अंकिता की मां ने कहा, “मेरी बेटी के हत्यारों को फांसी दी जाए, नहीं तो जला दिया जाए, जिससे मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिले.”

इस दौरान अंकिता के परिजन ने हरीश रावत के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को ज्ञापन दिया. इसमें उन्होंने मांग की है कि पुलकित आर्य और अंकिता हत्याकांड में शामिल दो अन्य दोषियों को फांसी की सजा दी जाए. परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए. साथ ही अंकिता के नाम पर गांव मल्ली से बरमुंडी की सड़क का नामकरण हो. इसके अलावा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान में अंकिता के नाम पर पुरस्कार हो.

‘पुलकित आर्य के भाई और पिता को जांच होने तक कस्टडी में रखा जाए’
इसके अलावा अंकिता के परिवार ने मांग करते हुए कहा, “पुलकित आर्य के भाई और पिता को जांच पूरी होने तक कस्टडी में रखा जाए. वे जांच प्रभावित कर सकते हैं. अंकिता के नाम पर सार्वजनिक जगह पर एक स्मारक स्थल का निर्माण किया जाए. परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए और जिस रिजॉर्ट में अंकिता काम करती था, वहां अंकिता के नाम पर आदर्श विद्यालय खोला जाए.”

अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा, “मैं चाहता हूं कि तीनों आरोपियों को जल्द फांसी की सजा हो. आरोपी के पिता विनोद आर्य को जांच पूरी होने तक जेल में रखा जाए. उन्होंने कहा कि मैं सभी वकीलों से अनुरोध करना चाहता हूं कि आरोपियों के पक्ष में केस न लड़ें.” कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सवाल उठाया, “वो कौन ‘वीआईपी’ था, जिसको एस्कॉर्ट करने के लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था. ऐसे वीआईपी का नाम बेनकाब किया जाना चाहिए. कौन है जो हमारी देवभूमि में शर्मनाक और घटिया कामों को बढ़ावा दे रहा है. ऐसे चेहरों को बेनकाब किया जाना चाहिए.”

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...