12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यसेंट मैरी और पादरी से चर्चा, एके एंटनी की पत्नी एलिजाबेथ ने...

सेंट मैरी और पादरी से चर्चा, एके एंटनी की पत्नी एलिजाबेथ ने बताया बेटे अनिल ने क्यों जॉइन की BJP

Published on

तिरुवनंतपुरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी की पत्नी एलिजाबेथ का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह अपने बड़े बेटे के बीजेपी में शामिल होने को उचित ठहराती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद केरल में कांग्रेस पार्टी को असहज होना पड़ा रहा है। एक ईसाई ध्यान केंद्र के यूट्यूब चैनल पर जारी वीडियो में, भावुक एलिजाबेथ को यह स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है कि वह अनिल एंटनी को बीजेपी से मिले बुलावे के बारे में बहुत पहले से जानती थीं। वायरल वीडियो में एलिजाबेथ को यह दावा करते हुए सुना जा सकता है कि उनके बेटे को प्रार्थनाओं के कारण राजनीति में नया अवसर मिला।एलिजाबेथ ने कहा कि हालांकि, उनके दोनों बेटे राजनीति में आना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी के हालिया चिंतन शिविर में वंशवाद की राजनीति के खिलाफ पारित एक प्रस्ताव से झटका लगा था।

मां से ली थी सलाह
एंटनी की पत्नी ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे के अच्छे भविष्य के लिए बहुत प्रार्थना की और तभी उन्हें अनिल का फोन आया। उन्होंने कहा, ‘मेरा बेटा 39 साल का हो गया…उसने मुझे फोन किया और कहा कि उसे प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया है और उन्होंने उसे भाजपा में शामिल होने की बात कही है।’

एलिजाबेथ ने छिपाई हर किसी से बात
एलिजाबेथ ने कहा कि वह और उनका परिवार कांग्रेस पार्टी में विश्वास करता है, लेकिन उनके बेटे ने उनसे कहा कि अगर वह भाजपा में शामिल होंगे तो उन्हें अच्छे अवसर मिलेंगे। एलिजाबेथ ने कहा कि उन्होंने परिवार में किसी को भी अनिल के बीजेपी में शामिल होने के फैसले के बारे में नहीं बताया।

एके एंटनी को भी नहीं था पता
एंटनी की पत्नी ने स्वीकार किया कि अनिल के भाजपा में शामिल होने के बारे में चार दिन बाद टीवी चैनलों के माध्यम से पता चलने पर एके एंटनी को झटका लगा था। उन्होंने कहा कि एंटनी ने बाद में अपने बेटे के फैसले को स्वीकार किया और उसे कहा कि जब भी मन चाहे वह घर आ सकता है, लेकिन घर में राजनीति पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व, एंटनी या अनिल एंटनी ने अभी तक इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी के बेटे अनिल एंटनी इस साल अप्रैल में भाजपा में शामिल हुए थे।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...