26.5 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeराज्यडॉक्टर या जल्लाद! ऑपरेशन के दौरान मरीज के यूट्रस में छोड़ा तौलिया,...

डॉक्टर या जल्लाद! ऑपरेशन के दौरान मरीज के यूट्रस में छोड़ा तौलिया, करते रहे इलाज का नाटक, महिला की दर्दनाक मौत

Published on

पीलीभीत

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में निजी अस्पताल में महिला के यूट्रस के ऑपरेशन के दौरान महिला चिकित्सक ने बड़ी लापरवाही करते हुए महिला के यूट्रस के अंदर ही स्पंज (तौलिया) छोड़ दिया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक तीन से चार महीने तक उसका इलाज करते रहे। परिजनों से पूरा मामला छुपा कर रखा अब एक अन्य अस्पताल में महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

दरअसल शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिश्राइन गोटिया गांव की रहने वाली खीलावती को यूट्रस में दिक्कत होने के चलते जुलाई महीने में देवीपुरा गांव में स्थित जेएमबी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया था जहां महिला चिकित्सक आशा गंगवार ने अपनी टीम के साथ महिला के यूट्रस का ऑपरेशन किया था,आरोप है कि दौरान महिला चिकित्सक ने लापरवाही करते हुए स्पंज (तौलिया) महिला के पेट के अंदर ही छोड़ दिया। कुछ भर्ती रखने के बाद महिला का डिस्चार्ज बना दिया गया ,जिसमें किसी प्रकार की शिकायत या परेशानी होने का जिक्र नहीं किया गया।

महिला ने कुछ दिन दवाई का सेवन किया लेकिन उसके पेट में दर्द रहने लगा इसके बाद महिला के परिजन उसे दोबारा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने पेट में जख्म और सूजन होने की बात कहकर तीन से चार महीने तक महिला का इलाज किया और उसे दवाई देते रहे लेकिन महिला को कोई आराम नहीं मिला।

इस दौरान महिला के पति के पास इलाज के पैसे नहीं रहे तो पति महिला को उपचार के लिए पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने महिला की जांच कराई सीटी स्कैन रिपोर्ट में महिला के पेट में पस और स्पंज (तौलिया) होने की पुष्टि हुई। इस दौरान महिला का मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन किया गया और पस निकाल दिया गया लेकिन महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ।

इस बीच पति ने जब जेएमबी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत की तो अस्पताल के लोग उनके घर पहुंच गए। महिला का बेहतर इलाज करने की बात कहकर उसे बरेली के दर्पण अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां महिला का दो बार ऑपरेशन किया गया 5 दिसंबर को महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद महिला के पति उमाशंकर ने पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले निजी अस्पताल के डॉक्टर अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम एसपी को शिकायत पत्र दिया है। सीएमओ आलोक कुमार से जब पूरे मामले पर जानकारी ली गई तो सीएमओ ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है लेकिन उन्हें मामले की जानकारी नहीं है अगर कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो वह निश्चित ही जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।

Latest articles

अन्ना नगर के युवक की संदिग्ध मृत्यु प्रकरण में मंत्री सारंग ने दिए जांच के निर्देश

परिजनों को समझाइश देकर चक्का जाम खुलवाया कहा दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई भोपाल। सहकारिता,...

अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करना : ईडी उपाध्याय

बीएचईएल भोपाल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न: कंपनी हित और तकनीकी विषयों...

नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्यप्रदेश, आग उगल रहे सूर्यदेव, कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की...

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

More like this

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...