20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्य'डॉक्टर का बेटा डॉक्टर तो नेता का बेटा...' नीतीश के बेटे निशांत...

‘डॉक्टर का बेटा डॉक्टर तो नेता का बेटा…’ नीतीश के बेटे निशांत के राजनीति में आने के सवाल पर बोले आनंद मोहन

Published on

सीतामढ़ी,

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है. चुनाव में 7-8 महीने का ही वक्त बचा है. ऐसे में तमाम पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं. वहीं इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में एंट्री को लेकर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बड़ा बयान दिया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर जेडीयू नेता आनंद मोहन ने कहा, अगर पत्रकार का बेटा पत्रकार, डॉक्टर का बेटा डॉक्टर, इंजीनियर का बेटा इंजीनियर तो राजनीति में नई पीढ़ी का स्वागत है. वहीं चेतन आनंद के चुनाव लड़ने के सवाल पर वो भड़क गए.

तेजस्वी पर आनंद मोहन ने किया पलटवार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के डीके बॉस और वसूली वाले आरोप पर उन्होंने कहा कि पटना गवाह है कि उनके छोटे से शासनकाल में सैकड़ों करोड़ रूपए उनके गुर्गों के द्वारा वसूली की गई. नीतीश कुमार के महागठबंधन में जाने की अटकलों पर आनंद मोहन ने तंज कसते हुए कहा कि पिता जी उनके दरवाज़ा खोलते हैं, नीतीश जी साथ चले जाएं तो सब अच्छा हो जाएगा, चाचा हो जाएंगे मुख्यमंत्री, इनकी हालत अंगूर खट्टे हैं वाली है.

फाइनल में भी एनडीए की होगी जीत
आनंद मोहन ने आरजेडी शासनकाल की याद दिलाते हुए उस पर तंज कसते हुए कहा कि उपचुनाव को उन्होंने (आरजेडी) सेमीफाइनल कहा था जो एनडीए ने जीत लिया और अब फाइनल में भी एनडीए को ही जीत मिलेगी.

निशांत ने पिता के लिए मांगा था वोट
बता दें कि अभी तक नीतीश कुमार की राजनीति से दूर रहे बेटे निशांत ने 8 जनवरी को अपने पिता नीतीश के साथ उनके गृह नगर बख्तियारपुर गए थे, जहां स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों का अनावरण किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान, अपने पिता से कुछ कदम की दूरी पर खड़े होकर उन्होंने पत्रकारों से कहा था, ‘अगर संभव हो, तो जेडीयू और मेरे पिता को वोट दें और उन्हें फिर से वापस लाएं.’

निशांत कुमार का यह बोलना ही जेडीयू में उनकी एंट्री का आधार माना जा रहा है. पार्टी के अंदर काफी दिनों से निशांत कुमार को शामिल करने और नहीं करने को लेकर माथापच्ची चलती रही है. कार्यकर्ता निशांत कुमार को लाने की डिमांड करते रहे हैं तो वरिष्ठ नेता इसे खारिज करते रहे हैं.

Latest articles

जिम में निवेश के नाम पर 32 लाख की ठगी, तीन साल बाद ऐशबाग पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में एक जालसाज द्वारा जिम व्यवसाय में निवेश का...

इंजीनियरिंग छात्रा से धोखाधड़ी और शोषण, मुस्लिम संगठन ने आरोपियों के खिलाफ खोला मोर्चा

भोपाल। राजधानी में एक इंजीनियरिंग छात्रा के साथ नाम बदलकर दोस्ती करने, शारीरिक शोषण...

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई पर एफआईआर

भोपाल। मप्र में सत्ता पक्ष के परिजनों की दबंगई के मामले थमने का नाम...

कोलार में रिसेप्शनिस्ट से गैंगरेप, पूर्व कर्मचारी ने बेटे और उसके दोस्त से कराई वारदात

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...