12.5 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराज्यलेह हवाई अड्डे के रनवे पर आ गया कुत्ता, गो फर्स्ट विमान...

लेह हवाई अड्डे के रनवे पर आ गया कुत्ता, गो फर्स्ट विमान को रद्द करनी पड़ी उड़ान

Published on

नई दिल्ली

लेह हवाई अड्डे के रनवे पर कुत्ते के आने के कारण मंगलवार को ‘गो फर्स्ट’ के विमान ने उड़ान रद्द कर दी। विमान को दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, डीजीसीए के अधिकारियों ने इसे सामान्य घटना बताया।

मंगलवार को ही ‘गो फर्स्ट’ की मुंबई-लेह उड़ान और श्रीनगर-दिल्ली उड़ान के विमानों को इंजन में खामी का सामना करना पड़ा और इन दोनों ही विमानों को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने उड़ान भरने से रोक दिया। अधिकारियों ने कहा, डीजीसीए घटनाओं की जांच कर रहा है और इंजन में खराबी वाले दोनों विमान नियामक से हरी झंडी मिलने के बाद ही उड़ान भर सकेंगे।

‘गो फर्स्ट’ ने उपरोक्त घटनाओं पर बयान के आग्रह का जवाब नहीं दिया। पिछले एक महीने में भारतीय कंपनियों के विमानों में तकनीकी खामी की कई घटनाएं सामने आई हैं। पिछले तीन दिनों में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुरक्षा निरीक्षण को लेकर विमानन कंपनियों और मंत्रालय के अधिकारियों व डीजीसीए के अधिकारियों के साथ कई बैठक की हैं।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...