8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्य'मेरे बेटे का नाम मत घसीटो...', नारायण राणे बोले- दिशा सालियान केस...

‘मेरे बेटे का नाम मत घसीटो…’, नारायण राणे बोले- दिशा सालियान केस में उद्धव ठाकरे ने दो बार किया था फोन

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शनिवार को दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उन्हें दो बार फोन कर अनुरोध किया था कि उनके बेटे आदित्य ठाकरे को दिशा सालियान मर्डर मामले में ना घसीटा जाए. राणे ने इस मामले में पुलिस से एफआईआर दर्ज कर आदित्य की गिरफ्तारी की मांग की है.

नारायण राणे और उद्धव ठाकरे लंबे समय से एक दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे हैं. राणे का कहना है कि जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने राणे से कोविड महामारी के दौरान दो बार संपर्क किया और आदित्य का नाम मामले में लाने से मना किया था.

‘दिशा सालियान केस में न घसीटें आदित्य का नाम’
बीजेपी सांसद ने दावा किया, “जब वह (उद्धव ठाकरे) मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने कोविड महामारी के दौरान मुझे दो बार फोन किया था और मुझसे अनुरोध किया था कि मैं उनके बेटे को दिशा सालियान मामले में न घसीटूं.” पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे दावा किया कि उन्होंने ठाकरे से कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था और अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ एक मंत्री का जिक्र किया था.

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक थी दिशा
दिशा सालियान मामले ने तब फिर से तूल पकड़ा जब उनके पिता सतीश सालियान ने कहा कि वह बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और उन रहस्यमय परिस्थितियों की नए सिरे से जांच की मांग करेंगे, जिनमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक जून 2020 में मृत पाई गई थीं.

उद्धव और आदित्य ने आरोपों को किया खारिज
उधर, उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उद्धव ने दावा किया कि उनके बेटे का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. साथ ही, आदित्य ने कहा कि यह सभी आरोप उन्हें बदनाम करने की साजिश हैं और वह इन आरोपों का कोर्ट में जवाब देंगे.

सुशांत राजपूत की भी “हत्या” का दावा
नारायण राणे का यह भी दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई थी, हालांकि इस विषय पर कोई ठोस सबूत नहीं है. वहीं, सतीश सालियान ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की है और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील की है.

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...