25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यनागपुर और अमरावती में BJP को डबल झटका, फडणवीस के करीबी रंजित...

नागपुर और अमरावती में BJP को डबल झटका, फडणवीस के करीबी रंजित पाटिल की हार के मायने समझिए

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पांच सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी महज एक सीट पर सिमट कर रह गई। बीजेपी को नागपुर और अमरावती में मिली हार चौंकाने वाली है। यह दोनों सीटें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम देवेंद्र फडणवीस का गढ़ मानी जाती हैं। नागपुर शिक्षक सीट से महाविकास आघाडी (कांग्रेस) के सुधाकर आडबाले ने बीजेपी उम्मीदवार नागो गाणार को हरा दिया। वहीं अमरावती की स्नातक सीट पर बीजेपी ने पूर्व मंत्री और फडणवीस के करीबी माने जाने वाले रणजीत पाटील बुरी तरह हार गए। उन्हें महाविकास आघाडी के धीरज लिंगाडे ने पटखनी दी।

एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने अमरावती स्नातक सीट पर रणजीत पाटील को उतारा था। वहीं महाविकास आघाडी ने धीरज लिंगाडे को टिकट दिया था। इस सीट के लिए अमरावती, यवतमाल, वाशिम, बुलढाणा और अकोला जिले में मतदान हुए। इस सीट पर रणजीत पाटील और लिंगाडे के बीच कड़ा मुकाबला रहा लेकिन आखिर में कांग्रेस-एमवीए उम्मीदवार धीरज लिंगाडे के जीत से बीजेपी के मौजूदा एमएलसी रंजीत पाटिल को हार का सामना करना पड़ा।

नागपुर में बीजेपी की हार चौंकाने वाली
नागपुर शिक्षक निर्वाचन सीट से एमवीए समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अदबाले ने जीत दर्ज की। अदबाले ने बीजेपी समर्थित उम्मीदवार नागोराव गनारा को हराया। एमवीए समर्थित उम्मीदवार की आरएसएस के गढ़ में मिली जीत बीजेपी के लिए एक झटका है। दरअसल नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेता यही से आते हैं।

नागपुर में लगातार तीसरी हार
नागपुर में बीजेपी की यह पहली बार नहीं है। बीते तीन साल में यह तीसरा मौका है जब एमवीए ने बीजेपी को उनके घरेलू मैदान (नागपुर) में पटखनी दी है। इससे पहले एमवीए ने नागपुर स्नातक निर्वाचन सीट और फिर जिला परिषद चुनाव और अब नागपुर शिक्षक निर्वाचन सीट जीती है। वहीं कांग्रेस नेताओं का दावा है कि नागपुर में बीजेपी की लगातार हार से साफ है कि जनता खुद को उनसे (बीजेपी) दूर कर रही है।

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...