19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यमेरठ के सरकारी स्कूल में नशेड़ी ने बिना कपड़ों के किया हंगामा,...

मेरठ के सरकारी स्कूल में नशेड़ी ने बिना कपड़ों के किया हंगामा, महिला शिक्षकों से की अभद्रता, मुकदमा दर्ज

Published on

मेरठ:

उत्तर प्रदेश में मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम जिटोला में शनिवार को एक शराबी व्यक्ति ने प्राइमरी स्कूल में घुसकर जमकर हंगामा किया। आरोपी ने अर्धनग्न होकर महिला शिक्षकों से अभद्रता की और बच्चों को स्कूल से भगा दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शनिवार को सुबह जिटोला गांव के प्राथमिक विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति नशे की हालत में स्कूल में घुस आया। आरोपी की पहचान बबला गुर्जर उर्फ शिव कुमार के रूप में हुई है। नशे में धुत इस व्यक्ति ने अर्धनग्न अवस्था में न केवल शिक्षकों के साथ बदसलूकी की, बल्कि बच्चों को भी स्कूल से बाहर निकाल दिया। स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षकों ने जब आरोपी की हरकतों का वीडियो बनाना चाहा, तो उसने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। जबरदस्ती शिक्षिकाओं का मोबाइल छीनने की कोशिश की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला शिक्षकों ने इस दौरान स्कूल प्रशासन को सूचना दी, लेकिन आरोपी लगातार हंगामा करता रहा।

ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी सूचना
आरोपी के कई घंटे तक चले हंगामे के कारण स्कूल की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई। बच्चे डर के मारे स्कूल से बाहर निकल गए और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। गांव वालों ने जब स्कूल में घुसकर आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो उसने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान लोकेश मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचित किया। कुछ देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

गांव में रोष, सख्त कार्रवाई की मांग
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है, उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतों में शामिल रहा है। घटना के बाद गांव में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो। महिला शिक्षकों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीणों ने चिंता जताई है और स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...