7.7 C
London
Saturday, February 7, 2026
Homeराज्यडीएसपी मर्डर केस की गुत्थी सुलझी! जिसके लिए हो रहा था अवैध...

डीएसपी मर्डर केस की गुत्थी सुलझी! जिसके लिए हो रहा था अवैध खनन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on

नूंह (हरियाणा)

नूंह के तावड़ू में डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की डंपर से कुचलकर हत्या मामले में पुलिस ने 12वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ पुलिस ने इस बात के संकेत दिए कि हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। नूंह पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान उस शख्स के तौर पर की जिसके लिए डीएसपी को कुचलने वाला डंपर पत्थर लेकर जा रहा था। 19 जुलाई को इसी डंपर से कुचलकर तावड़ू डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने कहा कि मंगल नाम से पहचाने जाने वाला मुश्ताक पचगांव का रहने वाला है। इस मामले में ट्रक चालक सहित सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के समय डीएसपी ने ट्रक को रुकने का इशारा किया था, लेकिन वाहन चालक नहीं रुका और उन्हें कुचल दिया। डीएसपी अरावली पहाड़ियों में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करने तावड़ू के निकट पचगांव गए थे।

शनिवार को कोर्ट में होगी पेशी
पुलिस ने कहा कि वह गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है और शनिवार को अदालत में पेश किए जाने पर उसकी रिमांड की मांग की जाएगी।पुलिस ने कहा कि उसे राजपुरी गांव में अपराध इकाई की एक टीम ने गिरफ्तार किया है।

गांव में अपना घर बनवा रहा था आरोपी
पुलिस ने कहा कि मुश्ताक गांव में अपना घर बनवा रहा था और ट्रक चालक सब्बीर उर्फ मित्तार और हेल्पर इक्कड़ को उसे पत्थर की आपूर्ति करनी थी। दोनों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

6 दिन में सीज हुए 358 वाहन
पुलिस ने बताया कि 12वें आरोपी को राजपुरी गांव से क्राइम यूनिट टीम ने पकड़ा। नूंह जिले में अवैध खनन उन्मूलन के पुलिस ने 6 दिन में 358 वाहन सीज किए। करीब 1600 पुलिसकर्मी इस अभियान में लगाए गए। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि इनमें से 61 वाहन अवैध खनन में शामिल थे। बाकी को मोटर वाहन अधिनियम सहित कानून की अन्य धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डीडवाना-कुचामन दौरा —जैन धर्म जीवन जीने की पूर्ण कला: मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे के दौरान जैन धर्म को जीवन...

विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जवाब — “दो साल में किए पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल से अधिक कार्य”

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के जवाब में...

इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत

भोपाल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में...

More like this

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...

2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

भोपाल राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में नाम, उम्र, पिता-पति के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों...