15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य'शिवाजी पार्क में ही होगी दशहरा रैली', शिवसेना के नेताओं संग बैठक...

‘शिवाजी पार्क में ही होगी दशहरा रैली’, शिवसेना के नेताओं संग बैठक में बोले उद्धव ठाकरे

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल के बीच शनिवार को उद्धव ठाकरे ने शिवसेना भवन में मुंबई के विभाग प्रमुख और पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने शिवसेना के बागी विधायकों पर निशाना साधने के साथ ही शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को लेकर भी आदेश दिए. उन्होंने पार्टी नेताओं से रैली में भीड़ जुटाने के निर्देश दिए हैं.

दरअसल, इस बार शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को लेकर पेंच फंसा हुआ है. कारण, हर साल दशहरे पर शिवसेना शिवाजी पार्क में परंपरागत रैली करती आई है. हालांकि पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण यह रैली नहीं हो सकी, लेकिन इस बार स्थिति सामान्य होने के बाद बताया जा रहा है कि सीएम एकनाथ शिंदे दशहरा मैदान में रैली करना चाहते हैं. कुछ दिनों पहले ही दोनों खेमों के बीच इसको लेकर जुबानी जंग भी देखने को मिली थी. हालांकि बाद में शिंदे सरकार की तरफ से कहा गया था कि यह बीएमसी तय करेगी कि कौन शिवाजी पार्क में रैली करता है.

उधर, उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट कहा है कि शिवाजी पार्क में हर साल की तरह उनके द्वारा ही रैली का आयोजन किया जाएगा. पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो शिवसेना छोड़ गए हैं, वो ठग हैं. शिवसेना की दशहरा रैली शिवाजी पार्क में ही होगी. इस दौरान उन्होंने शिवाजी पार्क में होने वाली दशहरा रैली में भीड़ जुटाने के लिए सभी नेतनाओं को आदेश दिए हैं.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...