27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यई उप्र बा ! अलीगढ़ में ऐंबुलेंस में मरीज की जगह...

ई उप्र बा ! अलीगढ़ में ऐंबुलेंस में मरीज की जगह शराब की पेटियां, फिल्मी स्टाइल में तस्करी का वीडियो वायरल

Published on

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक निजी अस्पताल की प्राइवेट ऐबुलेंस से शराब की तस्करी कर ले जाने का एक वीडियो सामने आया है। वैसे ऐम्बुलेंस गंभीर मरीजों अस्पताल ले जाने के काम में आती है। लेकिन ऐबुलेंस से शराब ले जाने का अनोखा वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें कुछ लोग अंग्रेजी शराब के ठेके से एक प्राइवेट एंबुलेंस में शराब की पेटियां रखकर ले जाते नजर आ रहे हैं।

आरोपी शराब के ठेके से भारी मात्रा में शराब खरीदते नजर आ रहे हैं, जिसे वह प्राइवेट एंबुलेंस में रखकर ले जा रहे हैं। इसी दौरान ऐंबुलेंस में शराब की पेटियां को रखते हुए किसी ने आरोपियों का वीडियो बना लिया और फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आपको बता दे कि प्राइवेट एंबुलेंस में शराब की तस्करी कर ले जाने का मामला थाना क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित एक शराब के ठेके का बताया जा रहा है। ठेके से कुछ लोगों ने भारी मात्रा में शराब खरीदी और इसे एक प्राइवेट एंबुलेंस में लेकर गए। बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में शराब एक शादी समारोह में आने वाले मेहमानों को परोसने के लिए खरीदी गई थी। शहर में एक बड़े हॉस्पिटल संचालक के बेटे की शादी हुई है। जिसमें अलीगढ़ समेत अन्य जिलों से भी कई हाई प्रोफाइल लोग शामिल हुए थे। यह शराब इसी समरोह के लिए खरीदी गई थी।

बताया जा रहा है कि शराब को ले जाने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल इस लिए किया गया है। क्योंकि आमतौर पर एंबुलेंस की जल्दी चेकिंग नहीं होती है। इसलिए आरोपी एंबुलेंस में रखकर शराब को ले गए थे। लेकिन भारी मात्रा में शराब को ले जाने का वीडियो बन जाने के कारण मामला सामने आ गया। वहीं इस मामले में क्वार्सी थाना प्रभारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this