11.9 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यराहुल गांधी का बैग EC अधिकारियों ने चेक किया, अमरावती में हेलिकॉप्टर...

राहुल गांधी का बैग EC अधिकारियों ने चेक किया, अमरावती में हेलिकॉप्टर की ली तलाशी

Published on

अमरावती,

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के अमरावती में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बैग चेक किया. यह घटना महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए यात्रा कर रहे इंडिया ब्लॉक नेताओं के बैग चेकिंग को लेकर विपक्षी दलों और भाजपा के बीच राजनीतिक विवाद के बीच हुई.

चेकिंग के एक वीडियो में अधिकारियों का एक समूह राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की तलाशी लेता नजर आ रहा है, जबकि राहुल गांधी हेलिकॉप्टर के पास खड़े हैं. अधिकारी जांच कर रहे थे कि इस दौरान राहुल गांधी चल दिए और पीछे खड़े पार्टी नेताओं से मुलाकात करने लगे.

कांग्रेस ने EC से की शिकायत
झारखंड में उनके हेलिकॉप्टर को कथित तौर पर रोके जाने के खिलाफ पार्टी द्वारा चुनाव आयोग से शिकायत करने के एक दिन बाद अब कांग्रेस नेता के बैग को चेक किया गया है. पार्टी ने अपनी शिकायत में चुनाव प्रचार में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रतिबंधों के कारण राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके कारण उनकी सार्वजनिक बैठकें या तो विलंबित हुईं या रद्द कर दी गईं.

ड़गे ने भी साधा निशाना
झारखंड के जामताड़ा में खड़गे ने हेलिकॉप्टर पॉलिटिक्स पर कहा, ‘बीजेपी हमारे लिए बाधाएं पैदा कर रही है. कल प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर में देरी की. आज अमित शाह के कारण मेरा हेलिकॉप्टर लेट हुआ.’ उन्होंने कहा, ‘वो कहते हैं ‘बंट गए तो कट गए’, मैं कहता हूं ‘डर गए तो मर गए’.’

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...